महावारी को लेकर टूटी चुप्पी, गांव-गांव में किशोरियों को किया गया जागरूक

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

महावारी स्वच्छता दिवस पर रिविलगंज प्रखंड में किशोरियों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। 219 किशोरियों और महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई और 118 के बीच सेनेटरी पैड वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों ने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता की अहमियत पर जोर दिया।

महावारी को लेकर टूटी चुप्पी, गांव-गांव में किशोरियों को किया गया जागरूक

महावारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों को किया गया जागरूक सेनेटरी पैड का वितरण रिविलगंज की पांच पंचायतों में चला जागरूकता अभियान 219 किशोरियों व महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच फोटो 16 महावारी स्वच्छता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को शामिल स्कूली छात्राएं व अन्य छपरा, नगर प्रतिनिधि। महावारी सिर्फ एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विषय है लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसे लेकर जागरूकता की कमी और सामाजिक संकोच देखने को मिलता है। इसी सोच को बदलने और किशोरियों को जागरूक करने के उद्देश्य से महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर रिविलगंज प्रखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

महावारी स्वच्छता दिवस का आयोजन

महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर रिविलगंज प्रखंड में किशोरियों व महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। सीएचओ-पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों के सहयोग से प्रखंड के इनई, खैरवार, कचनार, टेकनिवास एवं मोहब्बत परसा पंचायतों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूलों और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर किशोरियों एवं महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास कार्यक्रम में सीएचओ, एएनएम, स्थानीय मुखिया व विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिविलगंज के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार और आरबीएसके की चिकित्सीय टीम का सहयोग भी सराहनीय रहा। महावारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान में किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता बनाए रखने के तरीके बताए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

स्वच्छता और स्वास्थ्य की अहमियत

एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं और किशोरियों को सलाह दी कि मासिक धर्म के दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा गंदे कपड़ों के उपयोग से बचें। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए हमेशा सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही पौष्टिक आहार, हरी सब्जियां और फल खाने की भी सलाह दी गई। 118 किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण कार्यक्रम के दौरान स्कूलों एवं पंचायत स्तर पर कुल 219 किशोरियों और महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। वहीं विद्यालय प्रशासन . के सहयोग से 118 किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता की कमी डॉक्टरों ने कहा कि महावारी कोई बीमारी नहीं, बल्कि महिलाओं के शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रति जागरूकता की कमी और संकोच देखा जाता है, जिसकी वजह से कई किशोरियां संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करती हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हमेशा साफ-सुथरे सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। गंदे कपड़े के इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महावारी स्वच्छता दिवस पर क्या कार्यक्रम आयोजित किया गया?
महावारी स्वच्छता दिवस पर किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।