बनियापुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

बनियापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले युवक को छपरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आशुतोष कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। 2 अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये की निकासी की गई थी।

बनियापुर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

बनियापुर, एक प्रतिनिधि। बनियापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक युवक को सोमवार को छपरा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छपरा के दहियावां निवासी आशुतोष कुमार उर्फ मोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बीते दो अप्रैल को पंजाब नेशनल बैंक की बनियापुर शाखा के एटीएम पर कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गई थी। इस मामले में थाना क्षेत्र के अमाव निवासी मुन्ना कुमार ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस की जांच

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। जांच के दौरान दो युवकों की पहचान की गई थी। इसी मामले में पहले धीरज कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि आशुतोष कुमार फरार चल रहा था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कार्ड हेराफेरी में शामिल युवक छपरा के एक दुकान पर बैठा हुआ है।

गिरफ्तारी

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पिंटू कुमार के नेतृत्व में एसआई सुधांशु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस ठगी की घटना कब हुई?
यह ठगी की घटना 2 अप्रैल को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।