ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराशराब कांड के नामजद की गिरफ्तारी में व्यवधान करने वाला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

शराब कांड के नामजद की गिरफ्तारी में व्यवधान करने वाला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

धार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी के समय व्यवधान उत्पन्न करते शराब के नशें में गुड्डू मिश्रा, पिता पशुराम मिश्रा गांव खैरनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मोबाईल...

शराब कांड के नामजद की गिरफ्तारी में व्यवधान करने वाला गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,छपराMon, 24 Jan 2022 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मशरक। एक संवाददाता

मशरक थाना क्षेत्र के डुमरसन हनुमान मंदिर के पास सोमवार को थाना पुलिस ने शराब कांड में नामजद आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वहीं गिरफ्तारी के समय व्यवधान उत्पन्न करते शराब के नशें में गुड्डू मिश्रा, पिता पशुराम मिश्रा गांव खैरनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मोबाईल लोकेशन के आधार पर शराब बरामदगी कांड में नामजद आरोपी दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान एक युवक के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया गया जिसमें उस युवक को गिरफ्तार कर ब्रेन इथेलाइजर मशीन से जांच-पड़ताल की गई तो वह शराब के नशें में पाया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें