पुलिस की मौजूदगी में आर्मी जवान का हुआ तिलक समारोह
रसूलपुर में एक आर्मी जवान का तिलक समारोह पुलिस की तैनाती के बीच संपन्न हुआ। जवान की प्रेमिका ने शादी रोकने की चुनौती दी थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में गया। कोर्ट ने जवान को दूसरी शादी की अनुमति दी। पुलिस की मदद से तिलक समारोह शांति से संपन्न हुआ, जबकि प्रेमिका ने अपने मनसूबों से पीछे हट गई।

रसूलपुर। स्थानीय चट्टी पर पुलिस तैनाती के बीच एक आर्मी जवान का तिलक समारोह शनिवार की रात में संपन्न हुआ। जानकारी के अनुसार, जवान की कथित प्रेमिका ने शादी रुकवाने की चुनौती दी थी। मामला कोर्ट में भी गया जहां प्रेमिका ने आर्मी जवान से शादी नहीं करने की बात कही। इसके बाद कोर्ट ने जवान को अन्यत्र शादी की इजाजत दी थी। इसी आधार पर जवान का तिलक निर्धारित था। हालांकि कथित प्रेमिका द्वारा अड़ंगा डालने की आशंका में जवान व उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस से तिलक समारोह शांति पूर्वक सम्पन्न करने में मदद की गुहार लगाई। बताया जा रहा है कि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा व तिलक शांतिर्ग्वक संपन्न हो गया।
लोगों का कहना है कि युवक की कथित प्रेमिका पुलिस को देख अपने मनसूबे से पीछे हट गई। बताया जा रहा कि आर्मी जवान के प्रेम प्रसंग मामले में झगड़ा व गाली गलौज आदि वरदातों को लेकर मामला भी दर्ज हुआ था। उसके पिता जेल भी जा चुके थे। दूसरी तरफ इस मामले में आर्मी जवान को कोर्ट से जमानत भी मिल चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


