सक्षम वर्ग भी शिक्षा के विकास में दे योगदान - पद्मश्री भवेश
डॉ. जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर त्रिलोकचक में वार्षिक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में दिशा कुमारी को 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही, मंदिर निर्माण के लिए ₹1 लाख का योगदान भी दिया गया।

स्व. डॉ. जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर वार्षिक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत मंदिर निर्माण के लिए ₹1 लाख का योगदान 11 - दिघवारा के त्रिलोकचक मे डॉ जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्य तिथि पर मेधावी छात्र को पुरस्कृत करते पदम श्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भवेश व अन्य अतिथि I दिघवारा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के त्रिलोकचक पंचायत के इशमैला गांव निवासी मशहूर शिक्षाविद, पूर्व प्राचार्य व विश्वविद्यालय के प्राध्यापक स्वर्गीय डॉ. जय किशोर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके सम्मान में एक सराहनीय पहल की गई। इस मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक स्कॉलरशिप योजना की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम का आयोजन बलदेव उच्च विद्यालय त्रिलोकचक के सभागार में किया गया, जहां विद्यालय की मेधावी छात्रा दिशा कुमारी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। दिशा कुमारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है।उन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भवेश द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. भीम सिंह भवेश ने कहा कि यह पहल जरूरतमंद छात्रों के लिए नई उम्मीद लेकर आएगी। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी इस तरह की पहल को आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं, डॉ. सिंह की धर्मपत्नी मीरा सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई न छोड़े। कार्यक्रम के दौरान एक और महत्वपूर्ण सामाजिक योगदान के तहत परिवार द्वारा ईश्मेला स्थित काली मंदिर के निर्माण के लिए एक लाख रुपये का दान दिया गया। मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने इसके लिए आभार जताया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरणा मिलेगी। वहीं, डॉ. सिंह के पुत्र नंदन सिंह ने अपने पिता के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर मुखिया गुडेश्वर प्रसाद सिंह,देवांशु सिंह,अंगद सिंह,जीतेश सिंह,चंदन सिंह,धनंजय सिंह, सत्यार्थ आदि मौजूद थे। छात्राओं को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


