
इसुआपुर में ट्रक से कुचलकर महिला की हुई मौत
नाराज लोगों ने सतरघाट-छपरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया अलका देवी पिपरहियां बाजार से दवा खरीद कर घर लौट रही थी कि इसी बीच मसरख से छपरा की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गई। कुचलकर घटना स्थल पर ही...
नाराज लोगों ने सतरघाट-छपरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया बाजार से दवा खरीद कर घर लौट रही थी महिला इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एस एच 90 पर पिपरहियां गांव के पास रविवार को ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान उसी गांव के योगेंद्र प्रसाद उर्फ गोविंद प्रसाद की 32 वर्षीया पत्नी अलका देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अलका देवी पिपरहियां बाजार से दवा खरीद कर घर लौट रही थी कि इसी बीच मसरख से छपरा की ओर जा रही एक ट्रक की चपेट में आ गई।

कुचलकर घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाया जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली कि भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए तथा सतरघाट-छपरा मुख्य सड़क को जाम कर दिया। वहीं इसुआपुर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में लगी थी। प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, स्थानीय मुखिया संजय रजक, पूर्व मुखिया नागेंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष लोकनाथ राम व अन्य ने शोक संतप्त पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे थे। वहीं आक्रोशित लोगों को समझा बुझा रहे थे। घटना 11 बजे दिन की बताई जा रही है। आक्रोशित लोग ट्रक से दबी महिला के शव के साथ सड़क पर जमे हुए थे। वहीं घटनास्थल पर डीएम और एस पी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि मृतका के पति राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करते थे लेकिन मजदूरी करने के दौरान ही हुए गिर गए। इससे उनका हाथ टूट गया। तब से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पत्नी के असामयिक मौत से परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका की 7 वर्षीय पुत्री आदीति, 5 वर्षीय पुत्र रोहन तथा 2 वर्षीय पुत्र रोहित के परवरिश को लेकर पिता को चिंता सताए जा रही है। वहीं स्वजनों ने बताया कि मृतका 8 माह की गर्भवती भी थी। प्रखंड प्रमुख मितेंद्र प्रसाद यादव, स्थानीय मुखिया संजय रजक, पूर्व मुखिया नागेंद्र तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह व अन्य के काफी समझाने बुझाने के 3 घंटे बाद यातायात बहाल हो गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




