जिले में एम्बुलेंस चालक पांच‑ सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे
छपरा में 102 एंबुलेंस चालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैं। एंबुलेंस संचालक संघ के अध्यक्ष मुबाशिर हसन ने बताया कि उनकी मांगों में बकाया वेतन, श्रम अधिनियम के अनुसार...

छपरा, हमारे संवाददाता। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में सेवा दे रहे 102 एंबुलेंस चालक अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान कर चुके हैंl यह जानकारी एम्बुलेंस संचालक संघ के जिला अध्यक्ष मुबाशिर हसन ने दीl उन्होंने बताया कि हमारी मांगों पर अगर सरकार ध्यान नहीं दी तो हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल जाने के लिए तैयार हैं और यह निर्णय ले लिए गए हैंl बकाया वेतन भुगतान, पुरानी एजेंसियों या नई एजेंसी से बकाया कुछ महीनों का वेतन अभी तक नहीं मिला है। श्रम अधिनियम के अनुरूप वेतन - अति कुशल श्रमिक जैसी श्रेणी में भुगतान, और श्रम कानूनों के तहत अधिकारों का पालन।
नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड की पूर्ति जैसी मांगे शामिल हैंl पुलिस पर हमला के कांड में दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार छपरा। पुलिस पर हमला मामले में अवतार नगर थाना पुलिस ने एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों वांछित अभियुक्त हैंl इनमें मदनपुर बिनटोली का रहने वाला रामदयाल महतो व एक अन्य महिला शामिल है। 72 लोगों को जेल भेजा गया जिले के सभी थानों में 24 घंटे का विशेष अभियान चलाकर 72 लोगों को अलग-अलग मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या का प्रयास, शराब बेचने मारपीट, चोरी और अन्य मामले के अभियुक्त शामिल हैं। परसा के खजौली में सर्पदंश से किशोर की मौत परसा,एक संवाददाता।सर्पदंश से एक बारह वर्षीय किशोर की मौत शनिवार को हो गई।मृतक किशोर परसा नगर पंचायत के खजौली निवासी पप्पू लाल यादव उर्फ पन्ना लाल यादव का पुत्र नीरज कुमार था।परिजनों ने बताया कि वह शनिवार की सुबह पड़ोस के बच्चों के साथ कुछ दूर स्थित पोखर के समीप शौच को गया था।इस दौरान उसे सर्प ने पैर में डंस लिया। घटना के बाद मां ऊषा देवी,भाई बहनों सहित अन्य परिजनों में चीख पुकार मची हैं।परिजनों ने बताया कि वह कन्या मध्य विद्यालय परसा मथुरा के छठे वर्ग का छात्र था।समाचार प्रेषण तक परिजन पोस्टमार्टम के बाद आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




