ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपरासारण के अखिलेश्वर को राज्य सरकार की तरफ से किया गया सम्मानित

सारण के अखिलेश्वर को राज्य सरकार की तरफ से किया गया सम्मानित

गड़खा। एक संवाददाता

सारण के अखिलेश्वर को राज्य सरकार की तरफ से किया गया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,छपराTue, 22 Sep 2020 06:41 PM
ऐप पर पढ़ें

सारण के अखिलेश्वर को राज्य सरकार की तरफ से किया गया सम्मानित

गड़खा। एक संवाददाता

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले सारण जिले के शिक्षक अखिलेश्वर पाठक को मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार और प्राथमिक शिक्षा के डायरेक्टर डॉ रंजीत कुमार सिंह ने गुलदस्ता, चादर व 30 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। अखिलेश्वर पाठक गड़खा प्रखंड के मिडिल स्कूल चैनपुर भैंसवारा के हेडमास्टर और केजीबीवी गड़खा के संचालक हैं। इसके पहले उन्हें इसी वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार भी दिया गया था। हालांकि कोरोना महामारी के कारण उन्हें यह पुरस्कार नई दिल्ली की बजाय जिला मुख्यालय में ही वेबिनार के माध्यम से समारोह आयोजित कर दिया गया था। डीएम सुब्रत सेन और डीईओ अजय कुमार सिंह ने इन्हें मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया था। राज्य सरकार से सम्मानित होने के बाद शिक्षक अखिलेश्वर पाठक ने कहा कि उन्हें यह पल हमेशा यादगार रहेगा। इस सम्मान को पाकर वे अपने को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें