प्रशासन का आदेश बेअसर, अतिक्रमणकारियों ने खुद से नहीं हटाया कब्जा

Newswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

गड़खा बाजार में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम समाप्त हो गया, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने कब्जा नहीं हटाया। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से आदेश जारी किया था कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो 19 मई को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। बाजार में अतिक्रमण की स्थिति यथावत है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन का आदेश बेअसर, अतिक्रमणकारियों ने खुद से नहीं हटाया कब्जा

आज चलेगा प्रशासन का बुलडोजर गड़खा, एक संवाददाता।गड़खा बाजार में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम सोमवार को समाप्त हो गया, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने खुद से कब्जा नहीं हटाया। अंचल प्रशासन का आदेश बेअसर साबित होता हुआ दिख रहा है। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से कब्जा हटाने का आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि गड़खा बाजार की मुख्य सड़क पर दोनों तरफ के जिन दुकानदारों ने सड़क की जमीन का अतिक्रमण किया है वे 18 मई तक खुद से कब्जा हटा लें अन्यथा 19 मई को प्रशासन का चलेगा बुलडोजर चलेगा।

अतिक्रमण की स्थिति

सशस्त्र पुलिस बल के साथ गड़खा बाजार के मुख्य सड़क के दानों तरफ की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। अधिकारियों का कहना था कि बाजार में कब्जा जमाने वालों के प्रति कोई सहूलियत नहीं बरती जाएगी। हालांकि अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद भी बाजार में अतिक्रमण की स्थिति यथावत है। हालांकि कुछ चुनिंदा दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का भय दिख रहा था, लेकिन अधिकतर अतिक्रमणकारियों में प्रशासन का ख़ौफ तनिक भी देखने को नहीं मिला। अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। सड़क पर दुकानों के सामान रख देने और फल-सब्जी बेचने वालों से बाजार संकीर्ण हो गया है। दो पहिया वाहन के साथ पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। खोदाईबाग रोड में सामान को सड़क पर ही रख कर बेचे जाने और फल व सब्जी विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही दुकान लगाए जाने से स्थिति भयावह हो गयी है। सड़कें संकीर्ण हो चुकी है।

पार्किंग की समस्या

पुल को लोग पार्किंग और पड़ाव के लिए कर रहे प्रयोग इसी तरह सड़कों पर गाड़ियों के पार्क करने से इस रास्ते से लोगों को पैदल चलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड़खा पुल को लोगों ने पार्किंग और पड़ाव के लिए प्रयोग करना शुरू कर दिया है। हर रोज कई छोटे वाहन और ई रिक्शा पुल पर खड़े कर दिए जाते हैं। यही नहीं पुल पर ही ठेले खोमचे भी लग रहे हैं। इससे पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।

सामान्य प्रश्न

गड़खा बाजार में अतिक्रमण हटाने का आदेश कब तक था?
आदेश कहा गया था कि गड़खा बाजार की मुख्य सड़क पर दोनों तरफ के जिन दुकानदारों ने सड़क की जमीन का अतिक्रमण किया है वे 18 मई तक खुद से कब्जा हटा लें अन्यथा 19 मई को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।