गायत्री मंत्र से मन को शांति मिलने के अनुभव को किया साझा
गौतम अदाणी ने गायत्री मन्दिर में मत्था टेका और कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से उन्हें शांति मिलती है। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल ने 2005 से अब तक 14 लाख से ज्यादा आंखों के ऑपरेशन किए हैं। अदाणी फाउंडेशन के विजन केयर कार्यक्रम के तहत 59,000 लोगों को चश्मे दिए गए हैं।

छपरा, नगर प्रतिनिधि। मंत्र के जाप गौतम अदाणी ने सबसे पहले गायत्री मन्दिर में मत्था टेका । कहा कि गायत्री मंत्र के जाप से उन्हें शांति मिलती है।
अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल का इतिहास
मस्ती चक में पहुंचने पर अदाणी का स्वागत शंख, दुम्भी, नगाड़े और तालियों से हुआ। स्वागत से अभिभूत भी दिखें। 30 बिस्तरों से शुरू हुआ था अस्पताल 2005 में सारण के एक ग्रामीण इलाके में 30 बिस्तरों वाले अस्पताल के रूप में स्थापित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल आज देश के अग्रणी नेत्र चिकित्सा संस्थानों में शामिल हो चुका है। यहां अब तक 14 लाख से अधिक लोगों की आंखों की रोशनी लौटाई जा चुकी है
आंखों के इलाज की क्रांतिकारी पहल
आंखों के इलाज की क्रांतिकारी पहल अदाणी ग्रुप और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल साथ आकर आंखों के इलाज के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला सकते हैं। एक तरफ अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक अब तक 14 लाख से ज्यादा आंखों के ऑपरेशन हो चुके हैं और लाखों लोगों की जांच हो चुकी है।दूसरी तरफ अदाणी फाउंडेशन का विजन केयर कार्यक्रम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024 से अब तक करीब 1.93 लाख लोगों की आंखों की जांच की गई है करीब 59,000 लोगों को चश्मे दिए गए हैं यह काम 11 राज्यों में चल रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोग
- अदाणी समूह वाली खबर में जोड़ा जाए कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित: एसडीपीओ प्रीतेश कुमार,मलय भाई, राजेश डी थॉमस, सहायक महा प्रबंधक अमित सिंह,सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह,अभिषेक सिंह,राजीव चौरसिया,सुमन सिंह,छबि तिवारी,छाया तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


