Hindi NewsBihar NewsChapra NewsAction Against Illegal Collection Gang in Chapra Two Arrested
वाहनों से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह पर हुई कार्रवाई, दो गिरफ्तार

वाहनों से रंगदारी वसूली करने वाले गिरोह पर हुई कार्रवाई, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

छपरा जिले में अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। दरियापुर थाना क्षेत्र में मस्तीचक चौक पर चारपहिया वाहन, ट्रक आदि से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूली की जा रही थी।...

Sep 01, 2025 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हमारे संवाददाता l जिले में वाहनों से सड़कों पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दरियापुर थाना को सूचना हुई कि थाना क्षेत्र के राजमार्ग संख्या-73 स्थित मस्तीचक चौक पर कुछ व्यक्तियों द्वारा डरा-धमका कर चारपहिया वाहन, ट्रक, टेंपू आदि वाहनों से अवैध रूप से बस स्टैंड टैक्स के नाम पर रंगदारी वसूली की जा रही है। सीनियर एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते छापामारी में अवैध वसूली कर रहे 2 व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर दरियापुर थाना कांड दर्ज किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गिरफ्तार अभियुक्त में दोनों दरियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं इन में विशाही गांव का रहने वाला पप्पू राय तथा सरैया गांव का रहने वाला रोहित कुमार शामिल है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है । इनके पास से नकद 376 रुपये, मोबाइल भी जब्त किया गया है।