पीरगंज फोरलेन पर दुर्घटना रोकने के लिए की गई घेराबंदी

Jan 06, 2026 09:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

पीरगंज फोरलेन पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को घेराबंदी की गई और इंडिकेटर लगाए गए। रात में सड़क की दृश्यता बढ़ाने के लिए रेडियम पेंट वाले खंभे भी स्थापित किए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

पीरगंज फोरलेन पर दुर्घटना रोकने के लिए की गई घेराबंदी

बोले छपरा असर दरियापुर, एक संवाददाता। पीरगंज फोरलेन पर दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए मंगलवार को घेराबंदी कर दी गई। इसके साथ वाहनों के अपने सही लेने से होकर जाने की सूचना देते हुए इंडिकेटर भी लगा दिया गया। इतना ही नहीं रात्रि में अंधेरा होने पर सड़क दिखाई दे, इसके लिए रेडियम पेंट वाले खंभे भी लगा दिए गए हैं। ज्ञात हो कि प्रखंड में कई जगहों पर फोरलेन सड़क एनएच,एसएच आदि सड़कों से होकर गुजरी हुई है जिससे उन जगहों पर चौमुहानी बन गया है। वहां पुलिस की व्यस्था थी और न ही दुर्घटना को रोकने के लिए किसी प्रकार अन्य व्यवस्था ही की गई थी।

इससे तेज रफ्तार वाहन यहां अक्सर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते रहे हैं। इस संबंध में विगत 21 दिसंबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले छपरा अभियान के तहत इस समस्या को मुखर किया गया था। फोटो के साथ यह दर्शाया गया था कि फोरलेन सड़क पर किस तरह की व्यवस्था है। खबर में फोरलेन सड़क पर पीरगंज, सुमेरपट्टी व उनहचक के पास खतरनाक चौमुहानी का भी जिक्र प्रमुखता से किया गया था। साथ ही क्षेत्र के कई प्रबुद्ध ग्रामीणों ने इन स्थानों पर दुर्घटना पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की थी। कई ग्रामीणों ने इन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की व्यस्था करने व गोलंबर बनाने की भी मांग की थी। फोरलेन निर्माण कंपनी ने लगाया इंडिकेटर खबर छपने के बाद इसका असर दिखा। फिलहाल स्थानीय प्रशासन व फोरलेन निर्माण कंपनी ने पीरगंज में फोरलेन वे एचएस सड़क के मिलने से यहां बनी चौमुहानी की घेराबंदी कर दी। साथ ही इंडिकेटर सहित अन्य व्यवस्था भी की जिससे वहां धीरे होकर यहां से गुजरे। इस व्यस्था का फिलहाल काफी असर दिख रहा है। यही व्यवस्था सुमेरपट्टी व उनहचक फोरलेन पर भी की जानी है। पूर्व मुखिया हरि सहनी,विजय साह,सज्जन कुमार,अजय सिंह आदि ने कहा कि पीरगंज की तरह ही अन्य जगहों पर यह व्यवस्था की जाए। इन बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों का कहना है कि अब तक कई दुर्घटनाएं यहां हो चुकी है लेकिन प्रशासन व फोरलेन निर्माण कंपनी ने हिन्दुस्तान की पहल को समझा और शीघ्र जरूरी कदम उठाया। इस प्रयास से फिलहाल दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी। सभी ने हिन्दुस्तान अखबार की इस पहल की काफी सराहना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;