Hindi NewsBihar NewsChapra NewsAccident on Sonpur-Chhapra Highway Tempo Overturns Six Injured
 नयागांव में टेम्पो पलटने से छह यात्री जख्मी

नयागांव में टेम्पो पलटने से छह यात्री जख्मी

संक्षेप:

सोनपुर- छपरा हाईवे पर नयागांव थाने के सिताबगंज बाजार के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार विक्रम टेम्पो पलट गया, जिसमें लगभग छह यात्री घायल हो गए। घायलों को सोनपुर अस्पताल भेजा गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

Dec 26, 2025 09:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

सोनपुर। संवाद सूत्र सोनपुर- छपरा हाईवे पर नयागांव थाने के सिताबगंज बाजार के समीप शुक्रवार को सोनपुर से नयागांव की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक विक्रम टेम्पो के अचानक पलट जाने से उसमें सवार लगभग छह यात्री जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अस्पताल भेजा गया। घायल यात्रियों के नाम व पते की जानकारी नहीं हो सकी है। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर लिया है। घटना के बाद थोड़ी देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। आसपास के दर्जनों लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। उनलोगों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल सोनपुर अनुमंडल अस्पताल भेजवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और लोगों से जानकारी प्राप्त की। इस संबंध में शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष ने बताया कि एक व्यक्ति को बचाने के दौरान टेम्पो पलट गई थी। इस घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोट लगी थी। उन्हें इलाज के लिए सोनपुर अस्पताल भेजा गया है। खैरा में ट्रैक्टर जब्त ,चालक गिरफ्तार नगरा। खैरा थाना के धोबवल ज्ञानी मोड़ के समीप शुक्रवार को बिना चालान के बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। चालक की पहचान जलालपुर थाना के बसडिला गांव निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई। थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस गश्त के दौरान की गयी । दिघवारा में आश्रय स्थल शुरू किया गया दिघवारा, निसं। कड़ाके की ठंड में दिघवारा नगर पंचायत प्रशासन ने निराश्रित व जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से पुराने अस्पताल परिसर में आश्रय स्थल शुक्रवार को शुरू किया । यह स्थल उन लोगों के लिए रात में रहने का आश्रय होगा जिनके पास अपना घर नहीं है। नगर पंचायत के ईओ रौशन कुमार ने शुक्रवार की शाम इस आश्रय स्थल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ईओ रौशन कुमार ने बताया कि इस शीतलहर के मौसम में जरूरतमंदों के लिए यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है। इसमें 20 बेड लगाए गए हैं जिसमें पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग कक्ष की व्यवस्था की गई। साथ ही अलाव, कंबल, प्रकाश व पीने के पानी से लेकर शौचालय तक की व्यवस्था की गई है। उन्होनें संबंधित कर्मचारियों को आदेश दिया कि आश्रय स्थल में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर लोक स्वच्छता पदाधिकारी मुस्कान गुप्ता, नगर अभियंता रवि रंजन गिरि, आशुतोष कुमार सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।