सारण में अब तक 28,022 एमटी धान की खरीद
सारण जिले में धान खरीद प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में धान खरीद की अवधि 1 नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक तय की गई है। इस वर्ष जिले के लिए कुल 94,777 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। अधिकारियों ने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की प्राथमिकता बताई।

धान खरीद में तेजी लाने पर जोर 28 फरवरी तक धान खरीदारी की तिथि तय छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में धान खरीद प्रक्रिया को तेज करने और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, डीएम एसएफसी, सभी बीसीओ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के अंतर्गत धान खरीद की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जानकारी दी गई कि धान खरीद की अवधि एक नवंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित है, जबकि खरीदे गए धान से चावल (सीएमआर) का उठाव 30 जून 2026 तक किया जाएगा।
इस वर्ष सारण जिले के लिए कुल 94,777 मैट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक जिले में लगभग 28,022 मैट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 33 राइस मिलें निबंधित हैं, जिनमें से आठ राइस मिलों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है। शेष सभी राइस मिलों की भौतिक जांच शीघ्र कर सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पैक्स की राइस मिलों के साथ टैगिंग के लिए प्रस्ताव सोमवार तक उपलब्ध कराने को कहा गया।बैठक में सभी बीसीओ को निर्देश दिया गया कि यदि अतिरिक्त क्रेडिट की आवश्यकता हो तो उससे संबंधित प्रस्ताव अविलंब भेजें, ताकि धान खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी खरीद व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




