एसीसी क्रिकेट क्लब आतानगर ने कप पर जमाया कब्जा

Feb 16, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share

इसुआपुर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में एसीसी क्रिकेट क्लब ने आईसीसी क्लब को एक विकेट से हराकर कप जीता। जिला पार्षद छविनाथ सिंह ने उद्घाटन किया। इसुआपुर की टीम ने 164 रन बनाए, जबकि आतानगर ने एक विकेट से लक्ष्य हासिल किया। आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एसीसी क्रिकेट क्लब आतानगर ने कप पर जमाया कब्जा

इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के पुरसौली पाण्डेय टोला गांव के देवी स्थान के पास खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एसीसी क्रिकेट क्लब आतानगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी क्लब इसुआपुर से एक विकेट से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच का उद्घाटन जिला पार्षद छविनाथ सिंह ने फीता काट कर किया। वहीं डॉ. ददन प्रसाद ने टॉस उछाला। इसुआपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 164 रन ही बनाये। जवाबी पारी खेलते हुए आतानगर की टीम ने एक विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। विजेता टीम के आकाश कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उपविजेता टीम के गोलू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। जदयू के जिला महासचिव पूर्व मुखिया राज किशोर सिंह, टूर्नामेंट के आयोजक रवि कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने विजेता टीम के कप्तान मोहन सिंह को ट्रॉफी प्रदान किया। -- मेंहदार महोत्सव में प्रीति -कृति बहनें हुईं सम्मानित रसूलपुर। जिले की बाल कलाकार गायिका प्रीति- कृति बहनें मेंहदार महोत्सव पर सम्मानित हुई। महाशिवरात्रि पर सिवान जिले की सिसवन प्रखंड स्थित प्रसिद्ध महेंद्रनाथ धाम में पर्यटन विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन सिवान द्वारा आयोजित मेंहदार महोत्सव का आगाज गायिका बहनों के पारम्परिक गीत गायी के गोबर महादेव से हुआ था। गायिका प्रीति -कृति बहनों बाबा हो महेंद्रनाथ होली खेलें मेंहदार में का गायन कर भक्तों को फागुन रस से सराबोर कर दिया । - तेल नदी की सफाई को लेकर ग्रामीणों ने की पदयात्रा 3- जलालपुर के कुमना में सोमवार को पदयात्रा शामिल ग्रामीण। जलालपुर/ कोपा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के भटकेशरी, कुमना, चतरा, चैनपुर, चौखड़ा, अशोक नगर मजलिसपुर, मझवलिया, रेवाड़ी होते हुए सरयू नदी में मिलने वाली तेल नदी की सफाई की मांग को लेकर सोमवार को कुमना गांव से ब्रह्मपुर छपरा तक ग्रामीणों ने पदयात्रा की। मालूम हो कि प्रखंड के दर्जन भर से अधिक गांवों से जुड़ी तेल नदी की सफाई नहीं होने से क्षेत्र की चंवरों में जलजमाव हो जाता है जिसके कारण किसानों को करोड़ों रुपए का नुकसान होता है। पदयात्रा में कुमना के पूर्व मुखिया फणींद्र सिंह, अभिषेक सिंह बजरंगी, कमलेश सिंह, रजनीकांत चौबे, सोनू चौबे, टिंकू सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजू सिंह, अखिलेश सिंह, वंशी मनोहर जी, डॉक्टर बीएमपी सिंह, बंटी तिवारी, नायक कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।