ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार छपराशराबी पति से तंग महिला ने दो बच्चों को नदी में फेंक मार डाला

शराबी पति से तंग महिला ने दो बच्चों को नदी में फेंक मार डाला

जान देने का प्रयास कर रही थी जिसे बचा लिया गया। मांझी थाना के झखड़ा गांव निवासी अमरजीत राम की पत्नी मनोरमा ने शराबी पति की पिटाई और शराबी ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है।...

शराबी पति से तंग महिला ने दो बच्चों को नदी में फेंक मार डाला
हिन्दुस्तान टीम,छपराWed, 22 Aug 2018 12:44 PM
ऐप पर पढ़ें

शराबी पति से तंग महिला ने दो बच्चों को नदी में फेंक मार डाला

मांझी(सारण)। हिन्दुस्तान टीम

मांझी थाना क्षेत्र के जयप्रभा सेतु पर शराबी पति से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी में फेंक कर मार डाला। महिला अपनी सात साल की एक अन्य बेटी के साथ भी जान देने का प्रयास कर रही थी जिसे बचा लिया गया। मांझी थाना के झखड़ा गांव निवासी अमरजीत राम की पत्नी मनोरमा ने शराबी पति की पिटाई और शराबी ससुर की प्रताड़ना से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मनोरमा पहले डेढ़ साल के प्रिंस को सरयू नदी में फेंक दी उसके बाद पांच वर्षीय पुत्री निशा को भी नदी में फेंकने के बाद तीसरी बेटी सात वर्षीयअर्चना को साथ लेकर नदी में कूदने वाली थी तभी बोलेरो पर सवार बलिया से छपरा की ओर लौट रहे मानवाधिकार संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉक्टर विश्वकर्मा शर्मा ने अपने सहयोगियों के साथ महिला को पकड़ कर कूदने से बचा लिया। नदी में डूबे दोनो बच्चों को बचाने के लिए मछुआरों ने काफी प्रयास किया पर किसी का पता नही चल सका। इस बीच काफी संख्या में लोग भी जुट गये और महिला की पिटाई करने लगे लेकिन डॉक्टर ने भीड़ से किसी तरह उसे बचा कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने बताया कि ग्यारह वर्षों से अपने शराबी पति व ससुर की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी वह अपने मायके सिताब दियरा के आलेख टोला निवासी ललन राम के घर जा रही थी। इस बीच उसका मन बदल गया और उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें