
रसूलपुर के जीवित वृद्ध पेंशनधारी को किया मृत घोषित
रसूलपुर के धानाडीह गांव में 84 वर्षीय शिव जतन यादव को अधिकारी रूप से मृत घोषित कर दिया गया है, जिससे उनकी वृद्धा पेंशन बंद हो गई है। जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बावजूद, उन्हें सिस्टम में मृत माना जा रहा है। बीडीओ ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
रसूलपुर। थाना क्षेत्र की रसूलपुर पंचायत के धानाडीह गांव के 84 वर्षीय एक वृद्ध को अधिकारी रूप से मृत घोषित कर दिया गया है। नतीजतन 84 साल के शिव जतन यादव का वृद्धा सामाजिक पेंशन स्वत: बंद हो गया है जब कि आनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा करा दिया गया है। अपने को जिंदा साबित करने के लिए वृद्ध शिव जतन दर दर भटक रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि अचानक पेंशन मिलना बंद हो गया तो उन्होंने बैंक से संपर्क किया जहां बताया गया कि सिस्टम में उनका नाम कट गया है क्योंकि वे मृत हो चुके हैं। इस संबंध में एकमा के बीडीओ अरूण कुमार ने बताया कि कहा कि पीड़ित का जीवन सत्यापन अपडेट नहीं होने से इस तरह के कई मामले मिले रहे हैं जो पोर्टल का मामला है।
उन्होंने कहा कि मामले की जाँच की जा रही है और जल्द ही पीड़ित का नाम सही करके पेंशन बहाल की जाएगी। शिवम हत्याकांड की जांच में पहुंचे डीआईजी फोटो- 18 अमनौर के मंद्रौली में बुधवार को शिवम हत्या कांड के जायजा लेते डीएईजी नीलेश कुमार, साथ में डीएसपी नरेश पासवान सहित अन्य अमनौर,एक संवाददाता। शिवम हत्याकांड मामले में डीआईजी नीलेश कुमार अमनौर थाना के मंद्रौली गांव पहुंचे । वे बुधवार की संध्या मृतक शिवम के परिजनों से मिले व घटना की विस्तृत जानकारी ली । घटना स्थल का भी जायजा लिया। इस दौरान परिजनों ने रो -रोकर वरीय अधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की । डीआईजी नीलेश ने पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिवम हत्याकांड का दो से तीन दिनों में उद्भेदन कर लिया जायेगा । अपराधकर्मी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा और सलाखों के पीछे होगा। उन्होंने कहा कि हर घटना के पीछे कोई न कोई कारण होता है । इसकी तहकीकात व अनुसंधान को लेकर पुलिस अपना कार्य कर रही है । इस घटना के उद्भेदन के लिये एसआईटी गठित की जा चुकी है । पुलिस प्रशासन हरेक दृष्टिकोण से अनुसंधान कर रहा है। परिणाम जल्द ही निकलेगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अपने अधीनस्थ अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये। इस दौरान मढौरा डीएसपी नरेश पासवान सहित दर्जनों पूलिस अधिकारी मौजूद थे । एसडीआरएफ की टीम ने की नदी में पेट्रोलिंग फोटो 17 मकर संक्रांति के अवसर पर नदी में रिवर पेट्रोलिंग करते एसडीआरएफ की टीम छपरा, नगर प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोनपुर के प्रसिद्ध पहलेजा घाट सहित जिले के अन्य प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में रहा। किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचाव के लिए एसडीआरएफ की विशेष टीम द्वारा गंगा और सरयू नदी में लगातार रिवर पेट्रोलिंग की गई। रिवर पेट्रोलिंग का नेतृत्व स्वयं एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवान कर रहे थे, जो आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस थे। सुरक्षा कारणों से मकर संक्रांति के दिन नदियों में नौका परिचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। सोनपुर के अलावा रिविलगंज, मांझी, डोरीगंज एवं मकेर के नदी तटों पर भी प्रशासन की कड़ी नजर बनी रही। इन क्षेत्रों में स्थानीय थाना पुलिस के साथ होमगार्ड और एसडीआरएफ के जवान मुस्तैद रहे। अवतार नगर में अगलगी में दो बच्चे झुलसे डोरीगंज। अवतार नगर थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव में अगलगी से दो बच्चे झुलस गए हैं जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। घटना मंगलवार की रात की है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात्रि में सर्फुद्दीन मियां का परिवार खाना बनाने के बाद आग ताप कर सोने चला गया। इसके बाद आग की चिंगारी से फुसनुमा घर में आग लग गया। घर में सोए मुस्तकीम मियां का 6 वर्षीय पुत्र इरफान मियां और 4 वर्षीय पुत्री रुकसाना गंभीर रूप से जल कर जख्मी हो गईं। उन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल छपरा भेजा गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अगलगी की इस घटना में घर में रखे सारे सामान जल कर राख हो गये। वहीं इसके साथ दो बकरियां भी जल कर जख्मी हो गयी है। वहीं आग की लपटे उठते देख स्थानीय लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और अवतार नगर पुलिस को इसकी सूचना दी जिससे आग पर काबू पाया गया। बाइक के लिए ससुरालियों ने की नवविवाहिता की हत्या पानापुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की जहर देकर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। मृत नवविवाहिता मोगल नट की 20 वर्षीया पत्नी किरण देवी बतायी जाती है । इस मामले में मृतका के पिता अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी जीतेंद्र नट ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमें मृतका के पति मोगल नट, सास ढुनमुन देवी, ससुर योगिन्द्र नट, ननद गौरी कुमारी एवं भैसुर लालू नट को आरोपित किया है । दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि डेढ़ साल पहले मैंने अपनी पुत्री का विवाह किया था । शादी के कुछ दिनों बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया जा रहा था। आख़िरकार ससुराल वालों ने जहर देकर उसे मार डाला। घटना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौप दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




