Hindi NewsBihar NewsChapra News51st Bihar State Senior Women s Kabaddi Competition Set for January 17-18 in Chapra
राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अमीषा को मिली सारण जिले की कमान

राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए अमीषा को मिली सारण जिले की कमान

संक्षेप:

51वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता 17-18 जनवरी को छपरा में आयोजित की जाएगी। सारण टीम का चयन खेल भवन में किया गया, जिसमें अमीषा कुमारी को कप्तान बनाया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने चयन समिति को प्रभावित किया।

Jan 15, 2026 09:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

छपरा, हमारे प्रतिनिधि। 51वीं बिहार राज्य सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बिहार राज्य कबड्डी संघ व शेखपुरा ज़िला कबड्डी संघ के तत्वावधान में 17-18 जनवरी को होना निर्धारित है । उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारण टीम का चयन स्थानीय खेल भवन छपरा में किया गया । अमीषा कुमारी को सारण टीम की कमान सौंपी गयी है। अंजलि कुमारी को दल प्रबंधक बनाया गया है। चयनकर्ता के रूप में सीनियर खिलाड़ी दीपू सिंह ,शिवशंकर सिंह ,मोहित कुमार ,हिमांशु कुमार उपस्थित रहे । ट्रायल का उद्घाटन सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप एवं अनिल जी द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रायल में सम्मिलित खिलाड़ियों ने अपने दमख़म व कौशल से चयन समिति को प्रभावित किया । सारण ज़िला कबड्डी संघ के अध्यक्ष रमाकान्त सिंह सोलंकी , संरक्षक डॉ हरेंद्र सिंह ,डॉ देव कुमार सिंह ,डॉ सुरेश प्रसाद सिंह ,सभापति बैठा ,उपाध्यक्ष विकास सिंह ,राणा प्रताप सिंह डब्लू एवं कौशलेंद्र कुमार ,राकेश कुमार सिंह ,सुशील कुमार ,नीरज तिवारी ,प्रमोद कुमार सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामना दी । अंतिम रूप से चयनित 14 सदस्यीय टीम इस प्रकार है- अमीषा कुमारी (कप्तान ), श्वेता स्वराज, नेहा कुमारी, उज्ज्वला उपाध्याय, निशु कुमारी, अनुष्का कुमारी, रजनी कुमारी, वैभवी कुमारी, खुशी कुमारी, आरती कुमारी, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी, लूसी कुमारी, शिबू खातून । दल प्रबंधक - अंजलि कुमारी -- बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा फोटो 14: प्रतियोगिता में मोमेंटो और ट्रॉफी जीतने के बाद आयोजक मंडल के साथ खिलाड़ी छपरा, एक संवाददाता। सुशील कुमार सिंह बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतिम दिन ट्रॉफी व मोमेंटो जीतने के लिए खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। दिवंगत प्रचार्य सुशील कुमार सिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में तीसरे दिन बैडमिंटन का फाइनल मैच खेला गया। प्राचार्य डॉ प्रमेंद्र रंजन सिंह व भाजपा के जिला महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो और ट्रॉफी दी। मंच पर डॉ धनंजय सिंह, डॉ रमन कुमार आयोजन समिति के रमेश कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, डॉ पवन कुमार व अन्य मौजूद थे। परिणाम: अंडर 14 सिंगल में आरो विजेता व हर्षित उपविजेता। डबल में आरो कुमार ,हर्षित कुमार विजेता। आयांश,यश कुमार उपविजेता। अंडर 17 में निहाल विजेता, मो कैफ उपविजेता। मेंस सिंगल में राहुल कुमार विजेता, सजल कुमार उविजेता। मेंस डबल में सजल, आदित्य विजेता। किरण शंकर, आनंद मोहन उपविजेता। अंडर 17 गर्ल्स में शिफा कुमारी विजेता। आकांक्षा कुमारी उपविजेता।