मटकोर के दौरान भद्दी टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट, 12 घायल

हिन्दुस्तान, छपरा
Follow us on Google News
share

घटना में दोनो पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। गम्भीर स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है। शेष लोगों का उपचार रेफ़रल अस्पताल बनियापुर...

 मटकोर के दौरान भद्दी टिप्पणी का विरोध करने पर मारपीट, 12 घायल

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, मंडप की कुर्सियां टूटी फ़ोटो--15- बनियापुर के बेरूई में सोमवार की रात मटकोर के दौरान हुई मारपीट के बाद टूटी कुर्सियां व मंडप बनियापुर, एक प्रतिनिधि। थानाक्षेत्र के बेरूई में सोमवार की रात मटकोर की रस्म के दौरान कुछ मनचलों द्वारा महिलाओं व युवतियों को देख कथित तौर पर भद्दी टिप्पणी करने का विरोध करने के मामले में दो पक्षों में मारपीट में करीब 12 लोग घायल हो गय। नोकझोंक से शुरू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में दोनो पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

गम्भीर स्थिति को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार सदर अस्पताल छपरा में किया जा रहा है। शेष लोगों का उपचार रेफ़रल अस्पताल बनियापुर में कराया जा रहा है। घटना के बाद शादी के मंगलगीत चीख पुकार में बदल गये। मुहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई। प्रथम पक्ष के अनुसार लाठी डंडे से लैस होकर आए दूसरे पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों ने जमकर मारपीट की। महिलाओं और रिश्तेदारों को भी नहीं बख्शा गया। इस दौरान कुर्सियां, जयमाला स्टेज समेत कई सामान तोड़ दिए गए। आभूषण छीनने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शान्त हुआ। बनियापुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया है कि दोनों पक्षों के दिये गए आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना में राजिंदर मांझी (55 वर्ष), महेंद्र मांझी (50 वर्ष), रोशनी देवी (27 वर्ष), सुगी देवी (25 वर्ष), बिहारी मांझी (42 वर्ष), पप्पू मांझी (40 वर्ष), गणेश मांझी (70 वर्ष) सहित दोनो पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि बिहारी मांझी की पुत्री की शादी मंगलवार को होनी थी। सोमवार की रात मटकोर की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान महिलाएं मंगलगीत गाते हुए पास में ही सड़क किनारे मटकोर करने जा रही थी तभी कुछ मनचलों ने महिलाओं व युवतियों को देख भद्दी टिप्पणी कर दी। विरोध करने पर मनचले युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उस वक्त मामला शान्त हो गया था। लोग मटकोर को पूरा करने और शादी की तैयारियों में जुट गए थे लेकिन देर रात को एक दर्जन से अधिक लोग शादी की सज रही मंडप में पहुंच स्टेज और कुर्सियां तोड़ दी। विरोध करने पर दुबारा मारपीट शुरू कर दी। इधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि मटकोर में महिलाएं व अन्य लोगों ने साइड नहीं दिया जिसको लेकर विवाद हुआ। मारपीट की घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।