छपरा और सीवान के 4 डिग्री कॉलेजों की मान्यता रद्द, स्टूडेंट्स को दूसरी जगह लेना होगा एडमिशन

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

छपरा और सीवान के चार डिग्री कॉलेजों की मान्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई है। इन कॉलेजों की संबद्धता को सरकार ने वापस कर दिया है। सीनेट-सिंडिकेट की मंजूरी के बिना ही इन कॉलेजों को एफिलिएशन दे दिया गया था।

Chapra Siwan 4 colleges affiliation cancelled
बिहार सरकार ने चार कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी (प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार सरकार ने सख्ती दिखाते हुए छपरा (सारण) और सीवान के 4 डिग्री कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी है। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का एडमिशन अब आसपास के दूसरे शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। बिहार सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में छपरा के जय प्रकाश विश्वविद्यालय को निर्देश जारी किए हैं। जिन चार कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई है, उनमें सारण जिले के तीन और सीवान जिले का एक डिग्री कॉलेज शामिल है। विभाग ने कहा कि बिना सीनेट या सिंडिकेट की मंजूरी के इन कॉलेजों को मान्यता दी गई थी। इसलिए इनकी संबद्धता को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाता है।

उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव शिशिर कुमार मिश्र ने जय प्रकाश यूनिवर्सिटी के कुलपति को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि विभाग की ओर से गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में पता चला है कि यूनिवर्सिटी ने इन कॉलेजों को सीनेट-सिंडिकेट के अनुमोदन के बिना ही एफिलिएशन दे दिया था। एफिलिएशन के लिए सीनेट या सिंडिकेट की मंजूरी आवश्यक होती है।

इन कॉलेजों की मान्यता रद्द की गई-

  • आरडीएम डिग्री कॉलेज, राठौड़ टोला, छपरा
  • डॉ. भूषण प्रसाद यादव डिग्री कॉलेज, महमदा, सारण
  • को-ऑपरेटिव डिग्री कॉलेज, सकड्डी (कोढ़) सारण
  • बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर डिग्री कॉलेज, बड़हरिया, सीवान

2025 में मिली थी मान्यता

उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि इन कॉलेजों के एफिलिएशन प्रस्ताव में सीनेट या सिंडिकेट की अनुशंसा प्राप्त नहीं है। इसलिए विभाग ने इन्हें पूर्व में मिले संबद्धता (मान्यता) को वापस लेने का फैसला लिया है। विभाग के अनुसार चारों कॉलेजों को पिछले साल अलग-अलग तारीखों में एफिलिएशन दिया गया था।

इन कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स का क्या होगा?

उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन चारों कॉलेजों में नामांकित स्टूडेंट्स की पढ़ाई खराब नहीं होगी। इसके लिए राज्य सरकार ने जेपी यूनिवर्सिटी को चारों कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी छात्र एवं छात्राओं को नजदीकी कॉलेज में शिफ्ट करने का निर्देश दिया है।

विभाग की ओर से यह भी कहा गया कि भविष्य में किसी भी कॉलेज को संबद्धता देने का प्रस्ताव उसके सीनेट या सिंडिकेट के अनुमोदन के बाद ही भेजा जाए।

सीनेट और सिंडिकेट क्या है

उच्च शिक्षण संस्थानों में सीनेट सर्वोच्च नीति निर्धारक और अकादमिक निकाय होता है। संस्थान से जुड़े सभी बड़े नीतिगत फैसले सीनेट ही लेता है। वहीं, सिंडिकेट उस संस्थान की मुख्य कार्यकारी बॉडी होती है, जो रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों, बजट आदि को लागू करने का काम करती है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsछपरा-सीवान के 4 कॉलेजों की मान्यता रद्द, स्टूडेंट को दूसरी जगह लेना होगा एडमिशन