Hindi NewsBihar NewsChants of Allahu Akbar were raised outside the BJP office RJD workers created a ruckus in front of Shreyasi Singh
जमुई में BJP दफ्तर के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के खिलाफ नारेबाजी

जमुई में BJP दफ्तर के बाहर RJD कार्यकर्ताओं का हंगामा, भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के खिलाफ नारेबाजी

संक्षेप:

जमुई में बीजेपी ऑफिस के बाहर राजद कार्यकर्ताओं के हंगामे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राजद प्रत्याशी शमशाद आलम के रोड शो के दौरान नारेबाजी की गई। बीजेपी का आरोप है कि  मुर्दाबाद और अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए। 

Nov 08, 2025 03:33 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव के घमासान के बीच जमुई में शनिवार की दोपहर स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय के ठीक सामने राजद के सैकड़ो समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। शिकायत के बाद पुलिस पहुंची ने उन लोगों को वहां से हटाया। जानकारी के अनुसार स्टेडियम के मैदान में तेजस्वी यादव की सभा के बाद राजद प्रत्याशी शमशाद आलम ने रोड शो शुरू हुआ। शमशाद के अलावा पूर्व मंत्री विजय प्रकाश भी रोड शो में शामिल थे। जैसे ही रोड शो भाजपा कार्यालय के निकट पहुंचा राजद समर्थकों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जमुई में बीजेपी ऑफिस के बाद राजद कार्यकर्ताओं का हंगामा

भाजपा कार्यालय में मौजूद नेताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके से पहुंच पर पहुंचकर राजद समर्थकों को वहां से हटाया। भाजपा के नेता राजकिशोर सिंह का नया आरोप लगाया कि भीड़ में शामिल युवकों ने अल्लाह हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के भी नारे लगा रहे थे। इस मामले में राजद प्रत्याशी से संपर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

जमुई प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को धमकाया गया- बीजेपी

वहीं इस मामले पर पटना में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरजेडी पर हमला बोला। केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि जमुई की भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह को वहां के राजद प्रत्याशी के द्वारा धमकाया जा रहा है। राजद प्रत्याशी ने श्रेयसी सिंह के चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़ की है।

भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुप्रिया ने कहा कि एक तरफ विपक्ष के नेता महिलाओं के लिए लुभवाने और झूठे वादे कर रहे हैं, तो दूसरी ओर महिला प्रत्याशी को उनके नेताओं के द्वारा डराया-धमकाया जा रहा है। चुनाव नहीं लड़ने देने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें:जैसा बिहार बनाया, अब भुगतो; विजय सिन्हा पर हमले पर बोले मुकेश सहनी
ये भी पढ़ें:दारू पीकर गुंडई? राजद MLC से भिड़े डिप्टी CM विजय सिन्हा, टेस्ट निकला निगेटिव