Hindi NewsBihar NewsChanpatia Assembly Seat Result Manish Kashyap of Jan Suraj trailing Congress Candidate abhishek Ranjan leading
मनीष कश्यप ने रोमांचक बनाया चनपटिया का चुनाव, 37172 वोट काटा; 602 वोट से जीते INC उम्मीदवार

मनीष कश्यप ने रोमांचक बनाया चनपटिया का चुनाव, 37172 वोट काटा; 602 वोट से जीते INC उम्मीदवार

संक्षेप: 2020 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह ने जीत हासिल की थी। तब इस सीट पर हार जीत का अंतर 13469 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार Abhishek Ranjan को हराया था।

Fri, 14 Nov 2025 08:02 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पश्चिम चंपारण की चनपटिया विधानसभा सीट पर मशहूर यूट्यूबर और जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप भले ही चुनावी हार-जीत की रेस में काफी पीछे चले गए और चुनाव हार गए लेकिन उन्होंने इस सीट पर मुकाबले को त्रिकोणात्मक बना दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने करीब 37 हजार से ज्यादा वोट काट लिए। इसकी वजह से भाजपा यहां हार गई और कांग्रेस उम्मीदवार सिर्फ 602 वोट के अंतर से विजयी हो गए। हालांकि मनीष कश्यप खुद तीसरे नंबर पर चले गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुल 25 राउंड चली मतों की गिनती पूरी होने तक वह तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें कुल 37172 वोट मिले हैं। हालांकि, इस सीट पर कई राउंड तक सबसे आगे चल रहे भाजपा के उम्मीदवार उमाकांत सिंह (Umakant Singh) 602 वोट से चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस के अभिषेक रंजन ने शिकस्त दी। रंजन को कुल 87538 वोट मिले जबकि भाजपा के उमाकांत सिंह को कुल 86936 वोट मिले। चनपटिया में इस बार कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे।

मनीष कश्यप ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी लेकिन बाद में वह जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए थे। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा के उमाकांत सिंह ने जीत हासिल की थी। तब इस सीट पर हार जीत का अंतर 13469 वोट का रहा था। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार Abhishek Ranjan को हराया था। चनपटिया में 2020 के चुनाव में 63.82% मतदान हुआ था। चुनाव में 47.69% वोट पाकर BJP नंबर 1 रही थी।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।