Hindi NewsBihar NewsChandan Mishra Murder Case patna police bring main accused sheru form west bengal
चंदन मिश्रा हत्याकांड के राज खुलेंगे? पटना पुलिस शेरू को बंगाल जेल से लेकर आई

चंदन मिश्रा हत्याकांड के राज खुलेंगे? पटना पुलिस शेरू को बंगाल जेल से लेकर आई

संक्षेप:

Chandan Mishra Murder Case: पुलिस ने उस हथियार को बरामद करने और चंदन हत्याकांड में छिपे हुए तथ्य की जानकारी लेने के लिए उससे पूछताछ करेगी। शेरू बक्सर जिले के सिमरी गांव का रहने वाला है। चंदन हत्याकांड में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है।

Dec 17, 2025 07:01 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

Chandan Mishra Murder Case: गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपित कुख्यात ओमकार सिंह उर्फ शेरू सिंह मंगलवार को बंगाल के पुरुलिया जेल से पटना के बेऊर जेल में पहुंचा। पटना पुलिस अब शेरू को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। शेरू की संलिप्तता चंदन मिश्रा हत्याकांड में साजिशकर्ता के तौर पर सामने आई है। पुलिस मामले में शूटरों के साथ ही हत्याकांड में सहयोग करने वाले को गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन हत्या में इस्तेमाल पिस्टल बरामद नहीं कर पायी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने उस हथियार को बरामद करने और चंदन हत्याकांड में छिपे हुए तथ्य की जानकारी लेने के लिए उससे पूछताछ करेगी। शेरू बक्सर जिले के सिमरी गांव का रहने वाला है। चंदन हत्याकांड में पुलिस चार्जशीट दायर कर चुकी है। चंदन की हत्या 17 जुलाई को पारस अस्पताल में कर दी गई थी।

ये भी पढ़ें:हिजाब नहीं हटाना चाहिए था, मांफी मांगें सीएम नीतीश; इमारत-ए-शरिया के सचिव भड़के

हत्याकांड में पुलिस ने कोलकाता से शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, उसके मौसेरे भाई नीशु खान और नीशू के दो स्टाफ हर्ष व भीम को गिरफ्तार किया था। साथ ही शूटर बलवंत व रविरंजन सिंह और अभिषेक को आरा से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इन शूटरों को हथियार सप्लाई करने के आरोप में राजेश और धन्नू को यूपी के मिर्जापुर से पकड़ा था।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।