चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी

हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, बगहा
Follow us on Google News
share

बगहा रेलवे स्टेशन के पास चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक धुआं उठने लगा। आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। रेलवे के कर्मी और अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

यूपी के गोरखपुर से बिहार के कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। इससे अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में आग लगने की संभावना को लेकर यात्री और रेलवे ड्यूटी पर खड़े लोग इधर-उधर भागने लगे। यह वाकया पश्चिम चंपारण जिले के बगहा का है। ट्रेन को बगहा रेलवे स्टेशन के समीप गेट नंबर-49 पर ट्रेन को रोक दिया गया। धुआं निकलता देख ट्रेन में आग लगने की आशंका से यात्री घबरा गए। वहीं, रेलवे गुमटी के पास मौजूद लोगों में भी कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। ट्रेन में उठते धुएं का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन के चालक ने स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान जनरेटर से धुआं निकलने की बात सामने आई। चालक और रेल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए यात्रियों को समझाया। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।

आग लगने की चर्चा होने लगी, यात्री घबरा गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन के रुकने के बाद जनरेटर की ओर से काफी मात्रा में धुआं निकल रहा था। अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में आग लगने की चर्चा शुरू हो गई और कई यात्री घबरा गए। कुछ देर तक ट्रेन और गुमटी के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि, जांच के बाद आग लगने की बात सामने नहीं आई और ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।

आग नहीं लगी, जनरेटर से निकला धुआं

बगहा रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि जनरेटर में से अधिक धुआं निकल रहा था। जेनरेटर कक्ष इंजन के पास था। ऐसे में लोग आग की लगने की चर्चा होने और लोग इसको लेकर पैनिक हो गए। उन्होंने बताया कि ट्रेन की जांच कर मामले की जानकारी यात्रियों को दी गई। उसके बाद स्थिति सामान्य हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान करीब 5 मिनट तक ट्रेन गुमटी संख्या 49 पर रुकी रही।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsचंपारण हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं, यात्रियों में अफरातफरी