बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अफसरों ने गांववालों का फोन तक नहीं उठाया; दहशत में लोग
चंपारण बांध में रिसाव होता देख ग्रामीणों ने अफसरों को कई बार फोन भी किया लेकिन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया और आखिरकार चंपारण तटबंध टूट गया। यह तटबंधन टूटने के बाद लोग यहां दहशत में जी रहे हैं।

बिहार के पश्चिम चंपारण में अब गंडक ने चंपारण बांध तोड़ दिया है। गंडक में एकाएक बढ़े जलस्तर का दबाव के कारण बैरिया प्रखंड के फुलियाखाड के सामने चंपारण तटबंध ध्वस्त हो गया। यह घटना करीबन रात्रि 2:00 बजे की है। जब सभी लोग दबाव को देखते हुए रात जगा कर रहे थे। तभी फुलियाखाड पंचायत के वार्ड नंबर 5 ब्रह्म देव यादव और रामस्वरूप यादव के घर के पास चंपारण बांध में रिसाव होने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने लगातार जल संसाधन विभाग की अभियंताओं को यहां की स्थिति की जानकारी देने के लिए मोबाइल लगाते रह गए। परंतु कोई अधिकारी मोबाइल रिसीव नहीं किया। आखिरकार गंडक की तेज धार में तटबंध को 50 फीट तोड़ दी । उसके बाद फुलियाखाड समेत कई पंचायत में हाहाकार मच गया। गंडक का पूरा तेज धार इस टूटे बांध से होकर अगल-बगल फैलने लगा। इसके बाद गांव में अफरा तफरी मच गई।
कई पक्के मकान गंडक की तेज धार के कारण ध्वस्त हो गया। वही साइको एक और भूमि में लगी धन और गन्ने की फसल भी पल भर में डूब गया। कई टोलो में 3 से 4 फीट पानी बहने लगा । गंडक की कर देख आसपास के इलाकों में भी दहशत का आलम बढ़ गया। बथना , लौकरिया आदि के कई टोल के लोग रात जगा कर अपने घरों में सामानों को सुरक्षित उनके स्थान पर करने में जुट गए। जबकि प्रशासन की लापरवाही का ही देन है कि चंपारण तटबंध टूट गया है।लोगों का कहना था कि अगर समय रहते बचाव कार्य या बड़ा क्रेटिग कराई गई रहती तो चंपारण तटबंध को टूटने से बचाया जा सकता था।
ठकराहा में 4 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित
इधर ठकराहा में गंडक नदी की जलस्तर गिर रहा है। नदी की बाढ़ में ठकराहा प्रखंड में चार हाजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं। गंडक नदी की जलस्तर गिर रहा है,लेकिन जलग्रहण इलाके के गांवों में पानी है। इससे तबाही बर्करार है। श्रीनगर, हरपुर,भगवान पुर में तमाम किसान खेतों में फंसे हैं, किसान खेतों में ही मचान पर है,वहीं गांवों में लोग मचान या उंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। श्रीनगर के भोज मलाह ने फोन से संपर्क कर बताया कि तीन दिनों से खेत में फंसे है। खेत में मचान पर है तथा भूजा खा रहे है और बाढ़ का पानी पीना मजबूरी है। किसान ने कहा कि तैरकर गांव में जाना संभव नही है। नगीना बीन ने भी संपर्क करके कहा श्रीनगर में सब लोग बदहाल हैं। गांवों में पानी भरा है,एक दूसरे गांवों में पहुंचना संभव नही हो रहा है। सोलर से मोबाइल चार्ज हो रहा है।
कोई भुखा रहा है तो कोई जो भी कुछ सूखा भोजन है खा रहे हैं। हरपुर और भागवानपुर के लोगों का यही कहना है। सोमवार को ठकराहा अंचल प्रशासन द्वारा नवलपुर में ले जाकर हरपुर में सुखा भोजन भेजकर राहत पहुंचाया गया। लेकिन बथवरिया और अन्य जगहों पर बांध टूट जाने से अब राहत पहचंना संभव नही हो रहा है। उधर,भितहा की सेमरबारी दूलारी में पीपी तटबंध के 23.40 किमी के सामने गंडक की धारा तेजी से टकरा रही है। इससे एंटीईरोजन का स्ट्रक्चर और जमीन धारा में ध्वस्त हो रहा है। हालांकि, बचाव कार्य जारी है। कार्यपालक अभियंता ई.राजेश कुमार ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। गंडक की कहर से आम आवाम से लेकर इंजीनियर व प्रशासन सब परेशान हो रहे हैं। वाल्मीकिनगर बराज पर अब डिस्चार्ज नही बढ़ा,तब तीन चार दिनों में गंडक दियारे के क्षेत्रों में जनजीवन कुछ सामान्य हो सकता है।


