Chainpur Chunav Result: चैनपुर में जेडीयू के जमा खान जीते, आरजेडी के बृज किशोर बिंद हारे
Chainpur Chunav Result 2025: चैनपुर सीट पर जेडीयू के जमा खान ने बड़ी बढ़त से जीत दर्ज की। आरजेडी के बृज किशोर बिंद हार गए, जबकि बसपा के धीरज सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट पर जेडीयू के मो. जमा खान ने जीत दर्ज की है। चैनपुर विधानसभा के अंतिम नतीजों ने एकतरफा तस्वीर पेश की, जहां जेडीयू के मोहम्मद जमा खान ने 70,876 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की। आरजेडी उम्मीदवार बृज किशोर बिंद को 62,514 वोट मिले, वह 8,362 मतों से पीछे रह गए। जबकि बसपा के धीरज कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे। पूरा मुकाबला शुरू से अंत तक जमा खान के मजबूत नियंत्रण में रहा।
07:13 PM - Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर में जेडीयू के जमा खान की बड़ी जीत, आरजेडी के बृज किशोर बिंद पर आरामदायक बढ़त
चैनपुर विधानसभा सीट के अंतिम नतीजों में जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद ज़मा खान ने 70,876 वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। आरजेडी के बृज किशोर बिंद 62,514 वोटों पर 8,362 मतों से हार गए, जबकि बसपा के धीरज कुमार सिंह 51,200 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मुकाबला पूरे समय ज़मा खान के नियंत्रण में रहा।
01:13 PM - Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर में 7वें राउंड की गिनती पूरी, जेडीयू के जमा खान की बढ़त बरकरार, बसपा-आरजेडी दे रही टक्कर
चैनपुर विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की गिनती तक जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद जमा खान 14,519 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि बसपा के धीरज कुमार सिंह 12,943 वोटों पर उनसे लगभग 1,576 मत पीछे हैं। आरजेडी के बृज किशोर बिंद 12,907 वोटों के साथ क़रीबी फासले पर तीसरे स्थान पर बने हुए हैं, जिससे इस चरण में मुकाबला बेहद टक्कर वाला दिखाई दे रहा है।
12:30 PM - Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: पांचवें राउंड तक चैनपुर में जेडीयू के जमा खान की बढ़त कायम, आरजेडी के बृज किशोर बिंद कड़े मुकाबले में
चैनपुर विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की गिनती तक जेडीयू उम्मीदवार मोहम्मद ज़मा खान 10,388 वोटों के साथ मामूली बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि आरजेडी के बृज किशोर बिंद 9,809 वोटों के साथ क़रीब से पीछा कर रहे हैं। बसपा प्रत्याशी धीरज कुमार सिंह 8,520 वोटों पर तीसरे स्थान पर हैं और फिलहाल ज़मा खान की बढ़त 579 मतों की दर्ज की गई है।
10:58 AM - Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर सीट पर राजद के बृजकिशोर बिंद की बढ़त, जदयू और बसपा पीछे
कैमूर जिले की चैनपुर विधानसभा सीट पर ताजा मतगणना रुझानों में राजद उम्मीदवार बृजकिशोर बिंद 2263 वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं। उनके पीछे जदयू के मो. जमा खान 2008 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि बसपा उम्मीदवार धीरज कुमार सिंह 1489 वोटों पर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शुरुआती राउंड से ही यहां मुकाबला काफ़ी नज़दीकी दिख रहा है, खासकर राजद और जदयू के बीच, जिससे आगे की गिनती के साथ परिणाम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।
09:18 AM - Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर सीट पर हेमंत चौबे को बढ़त, चारों दलों में कड़ी टक्कर
Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर विधानसभा सीट पर शुरुआती रुझानों में जन सुराज पार्टी के हेमंत चौबे आगे चल रहे हैं। इस सीट पर जेडीयू के मो. जमा खान, आरजेडी के बृज किशोर बिंद, जन सुराज पार्टी के हेमंत चौबे और वीआईपी के बाल गोविंद बिंद के बीच बहुकोणीय मुकाबला बना हुआ है। चारों दलों के बीच कड़ी टक्कर के बीच शुरुआती बढ़त ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।
07:08 Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना
Chainpur Assembly Seat Result LIVE 2025: चैनपुर सीट के लिए मतगणना प्रक्रिया के तहत पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी और इसके बाद ईवीएम वोटों की गिनती शुरू होगी। हर राउंड में टेबलों पर मशीनें खोली जाएंगी और काउंटिंग होगी। पहला रुझान सुबह 8:30 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




