सीबीआई ने बड़े बैंक अफसर को दबोचा, 10 लाख लोन पर मांगा 95 हजार घूस; 40 हजार लेते धराया

Sudhir Kumar हिन्दुस्तान, नीमचक बथानी, एक संवाददाता
share

सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की पत्थरकट्टी शाखा में तैनात क्षेत्रीय प्रबंधक रवि रंजन कुमार को शुक्रवार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। मैनेजर लोन पास करने के लिए घूस की मांग कर रहा था।

सीबीआई ने बड़े बैंक अफसर को दबोचा, 10 लाख लोन पर मांगा 95 हजार घूस;  40 हजार लेते धराया

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी में एक बैंक मैनेजर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जिले के सरवहदा में सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की पत्थरकट्टी शाखा में तैनात क्षेत्रीय प्रबंधक रवि रंजन कुमार को शुक्रवार को 40 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि मैनेजर लोन पास करने के लिए घूस की मांग कर रहा था। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी। जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर सीबीआई ने जाल बिछाकर आरोपी मैनेजर को दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक नीमचक बथानी प्रखंड क्षेत्र के छतनी गांव निवासी निरंजन कुमार ने एसबीआई शाखा से 10 लाख रुपये का मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन पास कराने के एवज में क्षेत्रीय प्रबंधक ने 95 हजार रुपये कमीशन की मांग की। बार-बार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर आवेदक ने शिकायत सीबीआई से की। शिकायत की पुष्टि के बाद सीबीआई टीम ने तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही निरंजन कुमार ने 40 हजार रुपये की पहली किस्त आरोपी अधिकारी को सौंपी, पहले से मौजूद टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया। सीबीआई का कार्रवाई से मौके पर अफरातफरी मच गई।

दस्तावेज खंगाल रही एजेंसी

गिरफ्तार बैंक मैनेजर को सीबीआई अपने साथ ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। बैंक के दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। उनके द्वारा स्वीकृत सभी लोन की पड़ताल की जा रही है। जिन लोगों को निरंजन कुमार ने लोन दिया है उनकी तलाश भी की जा रही है ताकि कुछ नई जानकारी मिल सके।आशंका है कि लोन देने में नियमों की अनदेखी या गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया हो। सीबीआई आरोपी बैंक मैनेजर के ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है।

इधर, एक अन्य मामले में इमामगंज के पाकरडीह बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सीएसपी शाखा में बुधवार को हुई लूट की घटना की जांच तेज कर दी गई है। शुक्रवार को एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मनोज कुमार के नेतृत्व में एफएसएल टीम ने मौके पर फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों का संग्रह किया है, जिन्हें आगे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने से पुलिस को जांच में कठिनाई हो रही है। इससे अपराधियों को भागने और ठिकाना बदलने का मौका मिल जाता है। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।