Hindi NewsBihar Newscbi looking for 264 sim users in a cyber fraud racket bihar west bengal
264 सिम धारक कौन-कौन हैं, CBI बिहार से बंगाल तक तलाश रही: साइबर ठगी का बड़ा खेल

264 सिम धारक कौन-कौन हैं, CBI बिहार से बंगाल तक तलाश रही: साइबर ठगी का बड़ा खेल

संक्षेप:

समस्तीपुर इलाके में सक्रिय एक सिम बॉक्स बरामद किया गया था। समस्तीपुर से बरामद सिम बॉक्स में उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाके के लोगों के नाम-पते पर लिए गए फर्जी सिम कार्ड का साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुआ था। सीबीआई अब इनका सुराग तलाश रही है।

Dec 08, 2025 08:42 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सीबीआई ने बिहार के भोजपुर से सिम बॉक्स सेटअप के जरिए इंटरनेशनल वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) कॉल को लोकल वॉयस कॉल में बदलकर साइबर ठगी के मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई को ठगों से बरामद 264 सिम के धारकों की तलाश है। बिहार सरकार ने अधिसूचना जारी कर इस केस में जांच की अनुमति प्रदान की है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने बीते 29 जुलाई को भोजपुर के नारायणपुर इलाके के भलुनी गांव निवासी शातिर मुकेश सिंह के घर पर छापेमारी कर साइबर ठगी के बड़े अड्डे का खुलासा किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद समस्तीपुर इलाके में सक्रिय एक सिम बॉक्स बरामद किया गया था। समस्तीपुर से बरामद सिम बॉक्स में उत्तर बिहार के अलग-अलग इलाके के लोगों के नाम-पते पर लिए गए फर्जी सिम कार्ड का साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल हुआ था। सीबीआई अब इनका सुराग तलाश रही है। ईओयू ने दूरसंचार विभाग की डिजिटल इंटेलीजेंस यूनिट की रिपोर्ट पर भोजपुर में कार्रवाई की थी। यहां से बरामद 264 सिम पश्चिम बंगाल के मालदा के महाराज नगर निवासी रेजाउल हक और राजनगर इलाके के मुकतदिर हुसैन के सेल प्वाइंट से एक्टिवेट किए गए थे।

तेलंगाना सीआईसी ने आतंकी संगठनों से जुड़ाव की जताई थी आशंका

भोजपुर के नारायणपुर इलाके से सिम बॉक्स के जरिए अवैध ढंग से संचालित कथित समानांतर टेलीकॉम एक्सचेंज को तेलंगाना पुलिस के काउंटर इंटेलीजेंस सेल (सीआईसी) ने जून 2024 में चिह्नित किया था। सीआईसी ने यह तथ्य चिह्नित किया था कि विदेशों में स्थित आतंकवादी और राष्ट्र विरोधी समूह अपने स्थानीय कैडर, स्लीपर सेल, सहयोगियों और समर्थकों से संपर्क करने के लिए अवैध वीआईओपी कॉल रूटींग का इस्तेमाल इस इलाके से कर रहे हैं। यह आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा है और सरकारी खजाने को नुकसान पहुंच रहा है।

दो दिन में 67 सिम से की गई थी 20 हजार नंबरों पर कॉल

भोजपुर के नारायणपुर इलाके में संचालित सिम बॉक्स से बीते पांच से सात जुलाई के बीच देशभर में 20 हजार से अधिक नंबरों पर कॉल की गई थी। ये कॉल अलग-अलग 67 सिम से की गई थी। ये सभी सिम पश्चिम बंगाल के दो सेल प्वाइंट से जारी किए गए थे। सभी सिम फर्जी नाम-पते पर लिए गए थे। जांच में यह तथ्य आने के बाद बीएसएनएल की डीआईयू ने तकनीकी जांच कर सिम बॉक्स के संचालित होने की जानकारी प्राप्त की थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में गंगा कम मैली होगी, पटना के प्रदूषित पानी के ट्रीटमेंट बन गया प्लान
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।