Hindi NewsBihar Newscbi is again investigating srijan scam files related to bank accounts
सृजन घोटाला: CBI फिर से खंगाल रही कागजात, 101 करोड़ की हेराफेरी में बैंक खातों की बन रही लिस्ट

सृजन घोटाला: CBI फिर से खंगाल रही कागजात, 101 करोड़ की हेराफेरी में बैंक खातों की बन रही लिस्ट

संक्षेप:

बता दें कि जिला परिषद के खाते से गायब 101.78 करोड़ राशि के मामले में लिपिक राकेश कुमार यादव (पूर्व नाजिर) को बर्खास्त किया जा चुका है। राकेश घोटाले में जेल भी गए थे। जेल से निकलने के बाद विभागीय कार्यवाही में राकेश को दोषी ठहराते हुए सेवामुक्त किया गया।

Jan 11, 2026 09:05 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के चर्चित सृजन घोटाले में सीबीआई ने फिर से कागजातों को खंगालना शुरू कर दिया हैै। भागलपुर में जिला परिषद के खाते से 101 करोड़ 78 लाख रुपये की अवैध निकासी के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने फिर से जांच शुरू की है। पटना स्थित सीबीआई कार्यालय में पिछले तीन दिनों से तमाम खातों की विवरणी से क्रॉस वेरिफिकेशन किया जा रहा है। सीबीआई से मांगी गई जानकारी और महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ पिछले तीन दिनों से जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (एसीईओ) पटना में हैं। किस खाते से कितनी राशि घोटालेबाजों ने किस बैंक के जरिए सेंधमारी की थी, इसकी विवरणी तैयार हो रही है। इस मामले में सीबीआई ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। अब दोबारा क्यों जांच की जा रही है? इस सवाल का जवाब जिला परिषद के कर्मियों को भी नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक, महालेखाकार की ऑडिट रिपोर्ट पर भी काफी देर तक मंथन किया गया। महालेखाकार की टीम ने 18 दिसंबर 2021 को तमाम खातों की जांच की थी। टीम ने पांच से 10 साल पुराने कागजातों और रजिस्टर की जांच की थी। ऑडिट अफसरों ने पिछले 10 सालों में मदवार सरेंडर किये फंड की सूची भी मांगी थी। जो फंड लैप्स कर गया है, उसकी लिस्ट भी मांगी थी। टीम ने घोटाले में फंसे जिला परिषद कर्मियों द्वारा डील की गई योजनाओं की फाइल के साथ-साथ पिछले 10 साल में किस-किस कर्मियों ने कौन सी फाइलें डील की थीं, इसकी रिपोर्ट भी मांगी थी।

ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक कोल्ड डे की चेतावनी,कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

लिपिक को किया गया है बर्खास्त

बता दें कि जिला परिषद के खाते से गायब 101.78 करोड़ राशि के मामले में लिपिक राकेश कुमार यादव (पूर्व नाजिर) को बर्खास्त किया जा चुका है। राकेश घोटाले में जेल भी गए थे। जेल से निकलने के बाद विभागीय कार्यवाही में राकेश को दोषी ठहराते हुए सेवामुक्त किया गया। करीब तीन साल पहले हुई कार्यवाही के बाद सेवानिवृत्ति लाभ से भी राकेश वंचित हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार के इन 6 जिलों में बनेंगी भूकंपीय वेधशाला, 14 जिलों में भूकंप का खतरा
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।