Hindi NewsBihar NewsCBI investigate cyber fraud in Bihar EOU to assist SIM box frauds international network
CBI करेगी बिहार में साइबर फ्रॉड की जांच, EOU देगा सहयोग; सिमबॉक्स से ऐसे होती है ठगी

CBI करेगी बिहार में साइबर फ्रॉड की जांच, EOU देगा सहयोग; सिमबॉक्स से ऐसे होती है ठगी

संक्षेप:

बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले इस मामले की पहले ही सीबीआई जांच कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद बिहार ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने भी सिम बॉक्स से जुड़े तमाम केस सीबीआई को भेज दी है।

Nov 23, 2025 10:39 am ISTSudhir Kumar
share Share
Follow Us on

Cyber Fraud: बिहार के ग्रामीण इलाकों में सिम बॉक्स के जरिए अवैध टेलीफोन एक्सचेंज बना कर साइबर ठगी से जुड़े मामलों में नई एफआईआर दर्ज कर सीबीआई जल्द जांच शुरू करेगी। इसके लिए सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा की टीम अगले हफ्ते पटना आएगी। इसके बाद सिम बॉक्स से जुड़े सभी केस को अपने हाथ में लेने के बाद एफआईआर दर्ज करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिहार सरकार ने अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन वाले इस मामले की पहले ही सीबीआई जांच कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद बिहार ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) ने भी सिम बॉक्स से जुड़े तमाम केस सीबीआई को भेज दी है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद सीबीआई इस मामले की जांच शुरू करने जा रही है। इनसे जुड़े दस्तावेज भी तैयार हैं, जिन्हें मांगे जाने पर सीबीआई को सौंप दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:बिहार में पतियों के अवैध संबंध से पत्नियां परेशान, महिला आयोग में रोज 10 शिकायते

कई जिलों से बरामद हुए सिम बॉक्स

इस साल जुलाई-अगस्त माह में सिम बॉक्स से साइबर ठगी के कई मामले सामने आये हैं। जुलाई में सुपौल के 21 वर्षीय हर्षित कुमार को चार सिम बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया गया था। जुलाई के ही अंतिम सप्ताह में भोजपुर के नारायणपुर से मुकेश कुमार नामक एक युवक की चार सिम बॉक्स के साथ गिरफ्तार हुई थी। मामले में झारखंड के देवघर से मुकेश महतो को पकड़ा गया। इसके बाद सितंबर माह में मोतिहारी, समस्तीपुर, पूर्णिया और यूपी के वाराणसी में भी सिम बॉक्स की बरामदगी हुई थी। हालांकि, छापेमारी के दौरान गिरोह का सरगना अंजनी उर्फ नेताजी फरार हो गया था। मार्च 2024 में भी गोपालगंज से ऐसा मामला पकड़ा गया था।

सिम बॉक्स मामले में अब तक ईओयू की हुई जांच में कई राज्यों के लोगों से साइबर ठगी का पता चला है। इस संबंध में विभिन्न राज्यों के साइबर हेल्पलाइन नंबर और वेबसाइट पर शिकायत दर्ज हुई थी। इससे मिली सूचना के आधार पर ही ईओयू ने दूरसंचार विभाग के सहयोग से छापेमारी कर साइबर ठगों को अवैध उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया।

हजारों सिम की खरीद

ईओयू की जांच में पता चला है कि साइबर ठगों ने सिम बॉक्स चलाने के लिए बिहार के साथ ही झारखंड और पश्चिम बंगाल तक से थोक में हजारों सिम खरीदे। खरीद फर्जी बायोमेट्रिक पहचान के आधार पर हुई। इस मामले में दूरसंचार कंपनियों के माध्यम से संबंधित प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी

गृह विभाग और बिहार पुलिस के आदेश से सीबीआई को विधिवत अवगत करा दिया गया है। संभावना है कि जल्द ही वह इससे जुड़े केस को अपने हाथ में लेते हुए नई एफआईआर दर्ज करेगी।- नैय्यर हसनैन खान, एडीजी, ईओयू, बिहार।

ये भी पढ़ें:SDPO के गार्ड निकले चोर; रेड के दौरान 3 लाख कैश चुराया, बिहार पुलिस का कारनामा
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।