छात्रा का सामान और भाई का मोबाइल ले गयी CBI, शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में लेटेस्ट अपडेट जानें

Feb 15, 2026 02:00 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, जहानाबाद
share Share
Follow Us on

सीबीआई मृत छात्रा की कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग एवं कपड़े सहित सभी सामान अपने साथ ले गयी है। लड़की के भाई का मोबाइल भी जांच के लिए लिया है।

छात्रा का सामान और भाई का मोबाइल ले गयी CBI, शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में लेटेस्ट अपडेट जानें

पटना के शंभू हॉस्टल में रहने वाली नीट छात्रा की मौत के मामले में बड़ा अपडेट आया है। जांच के लिए छात्रा के गांव पहुंची केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छात्रा का सामान और उसके भाई का मोबाइल जब्त कर लिया है। रविवार की सुबह करीब नौ बजे शकूराबाद थाना क्षेत्र स्थित मृतक छात्रा के गांव पहुंची है। सीबीआई की 20 सदस्यीय टीम पांच गाड़ियों से पहुंची है। सीबीआई के आईजी के नेतृत्व में आयी टीम मृतक छात्रा के परिजनों से विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है। परिजनों से अलग- अलग कमरे में बातचीत की जा रही है।

सीबीआई की टीम करीब सुबह सौढ़े आठ बजे से सवा 12 बजे तक रही। करीब चार घंटे तक परिजनों से विभिन्न बिन्दुओं पर बातचीत की। पूछताछ के बाद मृतक छात्रा के कैंची, कलम, कॉपी, किताब, बैग एवं कपड़े सहित सभी सामान अपने साथ लेकर गयी है। लड़की के भाई का मोबाइल भी अपने साथ ले गयी है। टीम में सीबीआई के आईजी, एसपी सहित 20 सदस्यीय टीम थी। विदित हो कि सीबीआई को केस लेने से एक दिन पहले रात में एसआईटी की टीम भी छात्रा के बैग लेने पहुंची थी। लेकिन छात्रा के पिता के घर में उपस्थित नहीं रहने के कारण परिजनों के द्वारा नहीं दिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार घर में नीट छात्रा के माता, पिता, भाई, भाभी, फुआ और दादी दादी से पूछताछ की गयी । हर एंगल से सीबीआई पूछताछ कर रही है। साथ में शकूराबाद थाने की पुलिस भी मौजूद है। टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी घर के आसपास मीडियाकर्मी को रहने से मना कर दिया। विदित हो कि 6 जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा बेहोशी की हालत में मिली थी। उसे अलग- अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बाद में 11 जनवरी को छात्रा की मौत हो गयी थी। इसके बाद इसकी जांच एसआईटी को सौंपी की थी।

एसआईटी मामले की जांच के लिए करीब दस बार जहानाबाद पहुंची थी। लेकिन बिहार पुलिस की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं थे। लगातार सवाल खड़े किए जा रहे थे। इसको लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक धरना प्रदर्शन किया गया। इसको देखते हुए राज्य सरकार ने 31 जनवरी को सीबीआई जांच की सिफरिश कर दी थी। लेकिन दो दिन पूर्व सीबीआई ने इस केस को दर्ज करते हुए जांच तेज कर दिया है। इसी क्रम में सीबीआई की टीम रविवार को पहली बार जांच करने मृतक छात्रा के गांव पहुंची है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें