Bihar Election: प्रशांत किशोर पर राघोपुर में केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे

Bihar Election: प्रशांत किशोर पर राघोपुर में केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन में फंसे

संक्षेप:

Bihar Election: प्रशांत किशोर शनिवार को अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर में गए थे। जिसके बाद अब अंचालाधिकारी के आवेदन पर प्रशांत किशोर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Oct 12, 2025 01:13 pm ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

Bihar Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हैं। इस बीच अब प्रशांत किशोर के लिए कानूनी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। दरअसल जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। राघोपुर अंचलाधिकारी दीपक कुमार के बयान पर प्रशांत किशोर के खिलाफ राघोपुर थाने में यह केस दर्ज हुआ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशांत किशोर शनिवार को अपने काफिले के साथ वैशाली जिले के राघोपुर में गए थे। जिसके बाद अब अंचालाधिकारी के आवेदन पर प्रशांत किशोर के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशांत किशोर समेत प्रखंड अध्यक्ष और अन्य अज्ञात पर राघोपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी करवाई गई है।

read moreये भी पढ़ें:
BJP में प्रत्याशियों के नाम फाइनल, 80 फीसदी को फिर से टिकट; आज लगेगी मुहर

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं जन सुराज पार्टी ने बढ़त बनाए रखी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के गृह क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की।

राघोपुर से अभियान की शुरुआत करते हुए किशोर ने तेजस्वी यादव के “एक से अधिक सीट से चुनाव लड़ने” की अटकलों पर टिप्पणी की, “शायद उनका हश्र उनके सहयोगी राहुल गांधी जैसा होगा, जो 2019 में वायनाड से तो जीत गए लेकिन अपनी पारंपरिक अमेठी सीट हार गए।”

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे 47 वर्षीय प्रशांत किशोर का जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। यह इलाका पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर गंगा के उस पार स्थित है और तेजस्वी यादव का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।

पिछले कुछ वर्षों से पैदल यात्रा कर बिहार के गांव-गांव जा रहे पूर्व चुनावी रणनीतिकार किशोर ने शनिवार को कई ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने उनसे शिक्षा, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत की।

read moreये भी पढ़ें:
सीट बंटवारे पर महागठबंधन में खींचतान की 5 वजहें, NDA में भी मान-मनौव्वल का दौर
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।