Hindi NewsBihar NewsCase filed against former DMK minister Dayanidhi Maran for making controversial statement on North Indian girls
DMK के पूर्व मंत्री दयानिधि मारन पर केस दायर, उत्तर भारत लड़कियों पर दिया था विवादित बयान

DMK के पूर्व मंत्री दयानिधि मारन पर केस दायर, उत्तर भारत लड़कियों पर दिया था विवादित बयान

संक्षेप:

मारन पर आरोप लगाया गया है कि डीएमके सांसद ने लड़कियों की शिक्षा को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। आरोप लगाया गया है कि उनका बयान देश में क्षेत्रीय भेदभाव बढ़ाने वाला है।

Jan 16, 2026 02:11 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

डीएमके सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन उत्तर भारत की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बयान देकर कानून के शि के विरुद्ध अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-प्रथम पश्चिमी के कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दाखिल किया गया है। यह परिवाद अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दाखिल किया है। इसमें बिहार की लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने परिवाद को सुनवाई पर रखा है । इसके लिए कोर्ट ने 22 जनवरी की तिथि तय की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि डीएमके सांसद ने लड़कियों की शिक्षा को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी किया है। आरोप लगाया गया है कि उनका बयान देश में क्षेत्रीय भेदभाव बढ़ाने वाला है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने बताया कि एसीजेएम वेस्ट फर्स्ट की अदालत में केस दायर किया गया है। दयानिधि मारन में जानबूझकर अपमानजनक बयान दिया। डीएमके नेता नेता ने उत्तर भारत की लड़कियों का लज्जा भंग किया है जो गंभीर किस्म का अपराध है।

ये भी पढ़ें:समृद्धि यात्रा में लालू-राबड़ी राज पर बरसे नीतीश, पीएम मोदी को सराहा

दयानिधि मारन के खिलाफ बीएनएस की धारा- 74, 75, 79, 192, 298, 352, 251(2) के तहत मुकदमा दायर किया गया है। अधिवक्ता ने बताया कि सुनवाई की अगली तारीख 22 जनवरी तय की गई है। मारन का बयान विभाजनकारी, क्षेत्रीय दरार पैदा करने वाला और उत्तर भारतीयों को अपमानित करने वाला है। उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।

14 जनवरी को दयानिधि मारन ने कहा था कि तामिलनाडु में लड़कियों को पढ़ाया जाता है पर उत्तर भारत में स्थिति ऐसी नहीं है। वहां लड़कियों को पढ़ने से रोका जाता है। उन्हें काम भी नहीं करने दिया जाता है। उन्हें बताया जाता है कि उनका काम खाना बनाना और बच्चे पैदा करना है। तामिलनाडु में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दयानिधि मारन के बयान से घमासान मच गया है। अब यह मामला कानून के दरवाजे तक पहुंच गया है जिससे दयानिधि मारन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मारन ने चेन्नई में उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन की अध्यक्षता में आयोजित सभा में ये बातें कही।

ये भी पढ़ें:हार के 2 महीने बाद फिर एक्टिव हुए प्रशांत किशोर, जहानाबाद पहुंचकर किया ये ऐलान
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।