Hindi NewsBihar NewsCar fell into canal Supaul husband wife daughter died from Saharsa
भोज खाकर निकले परिवार की कार नहर में गिरी; सहरसा के पति-पत्नी, बेटी की सुपौल में मौत

भोज खाकर निकले परिवार की कार नहर में गिरी; सहरसा के पति-पत्नी, बेटी की सुपौल में मौत

संक्षेप:

सुपौल में एनएच 327 ई पर देर रात एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। कार में सवार 7 में से 3 लोगों की डूबने से मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के थे। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। 

Sat, 18 Oct 2025 01:07 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, सुपौल
share Share
Follow Us on

बिहार के सुपौल जिले के सदर थाना के थलहा के पास एनएच 327 ई पर दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जोलहनियां से छठी का भोज खाकर निकले परिवार की स्कॉर्पियो कार नहर में गिर गई। घटना शुक्रवार रात 11 बजे की बताई जा रही है। गाड़ी में 7 लोग सवार थे। मरने वालों में पति, पत्नी और बेटी शामिल हैं। कार सवार सभी लोग सहरसा जिले के रहने वाले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मृतकों की पहचान सहरसा जिले के नवहट्टा थान के वार्ड 9 के रहने वाले 35 वर्षीय मो. इन्तखाब, उनकी 32 वर्षीय पत्नी साजिदा खातून और उनकी 7 वर्षीय पुत्री इकरा शेख उर्फ सोफिया के रूप में हुई है। पूरा परिवार स्कॉर्पियो से सुपौल में अपने किसी रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में शरीक होकर वापस घर लौट रहा था।

रास्ते में थलहा के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रेलिंग से टकराने के बाद तोड़ते हुए नीचे नहर में जा गिरी। इसके बाद अचानक गेट लॉक हो गया और एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

रिश्तेदार के यहां भोज में गया था परिवार

बताया जा रहा है कि मोहम्मद इंतखाब उर्फ मीठे अपने एक रिश्तेदार के यहां छठी के भोज में शामिल होने आए थे। प्रत्यक्षदर्शी समीर ने बताया कि मीठे गाड़ी चला रहे थे। इकरा उर्फ सोफिया गाड़ी में ड्राइवर सीट के बगल में बैठी थी। मीठे की पत्नी साजिदा खातून और तीन बच्चे बीच वाली सीट पर बैठे थे। वह पिछली सीट पर बैठा था।

ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में भीषण एक्सीडेंट, मासूम बच्ची समेत 4 की मौत; सड़क पर बिखरे शव

परसरमा से बिहरा के बीच इकरा शेख उर्फ सोफिया को नींद आने लगी। मीठे आगे बैठे बच्चे को पीछे उठाकर उसकी मां को पकड़ा रहे थे। तभी गाड़ी की स्टेयरिंग अचानक तेजी से मुड़ा। गाड़ी मुड़ते ही छोटे पुलिया के डिवाइडर से टकराकर नीचे नहर में गिर गई।

3 बच्चों की बची जान, सड़क पर आकर मांगी मदद

समीर ने बताया कि जैसे ही डिवाइडर से टकराकर गाड़ी नीचे गिरी, पीछे वाला डिक्की का गेट खुल गया। तब तीन बच्चों को बाहर निकाला गया और किसी तरह उनकी जान बच गई। वहीं गाड़ी लगभग 20 फीट पानी में गिरी थी, जिस कारण आगे बैठी सोफिया प्रवीण, इंतेखाब उर्फ मीठे और साजिदा खातून की डूबने से मौत हो गई।

गाड़ी से बचकर बाहर निकले लोगों ने सड़क पर आकर एक ई-रिक्शा को रोका और परिजन को फोनकर हादसे की जानकारी दी। हादसे के महज आधे घंटे बाद तीनों शवों को गाड़ी से निकलवाया गया।

मृतक के पिता मो तस्सद्दु ने बताया कि 10 वर्षीय समीर ने तीन और बच्चों को बचाया। वहीं उनके बेटे मीठे, बहू साजिदा खातून और पोती सोफिया प्रवीण की गाड़ी में पानी भरने के कारण डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

इसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा तीनों शव को बाहर निकाला गया और देर रात ही सुपौल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को तीनों शव सौंप दिया गया है। उधर, घटना के बाद परिवार में रोने-बिलखने से चीत्कार मचा हुआ है। परिवार सहित पूरा नवहट्टा मातम में डूब गया है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।