पेड़ से टकराई कार, देवघर जा रहे ससुर और बहू की मौत, 1 बच्चे समेत 4 जख्मी; हादसा कैसे हुआ?
चकाई देवघर मुख्य मार्ग में बसबूटिया मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे पेड़ से जा टकराई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

बिहार के जहानाबाद में एक परिवार पर रफ्तार का कहर टूटा। रविवार को चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर चंद्रमंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबूटिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह करीब 8:00 बजे की घटना है। मृतकों में ससुर और बहू शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार जहानाबाद जिले के सिकंदरा प्रखंड के धधोर गांव से एक ही परिवार के छह लोग महाशिवरात्रि को लेकर कार से देवघर पूजा अर्चना करने जा रहे थे। इसी क्रम में चकाई देवघर मुख्य मार्ग में बसबूटिया मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे पेड़ से जा टकराई । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में कार सवार कृष्णनंदन सिंह 70 वर्ष और उनकी पुत्रवधू रिंकू देवी 48 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । जबकि ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे
स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर चंद्रमंडी थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आ जाना बताया जा रहा है। ड्राइवर जख्मी है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। कार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस इलाके में सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें


