बिहार के नए CM से मिलने पटना आ रहे बीजेपी विधायक की गाड़ी पलटी, पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे पटना

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

भाजपा विधायक संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ बंगाल से पटना लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। एयरबैग खुलने से विधायक समेत पूरे परिवार की जान बाल-बाल बच गई। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

बिहार के नए CM से मिलने पटना आ रहे बीजेपी विधायक की गाड़ी पलटी, पश्चिम बंगाल से लौट रहे थे पटना

Bihar News: बिहार की राजनीति में मचे उथल-पुथल के बीच एक बड़ी अनहोनी टल गई। पटना के कुम्हरार से भाजपा विधायक संजय गुप्ता मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार खत्म कर पटना में होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में शामिल होने लौट रहे थे। बेगूसराय के जीरो माइल थाना क्षेत्र के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी गाड़ी हवा में दो-तीन बार पलटी खाते हुए सड़क किनारे जा गिरी।

एयर बैग से बची जान

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक बंगाल चुनाव के कार्यक्रम से पटना लौट रहे थे और सुबह 3 बजे अचानक ट्रक का टायर सामने आ जाने से यह हादसा हुआ है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना होते ही कार के एयर बैग समय पर खुल गए, जिससे विधायक, उनकी पत्नी और उनकी बेटी की जान बाल-बाल बच गई। हादसे की खबर मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र कुमार अमर मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर निगरानी के लिए पटना रेफर किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार, विधायक के सीने में चोट और दर्द की शिकायत है, लेकिन उनकी और उनके परिवार की हालत अब स्थिर और खतरे से बाहर है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ट्रक की अत्यधिक रफ्तार बताई जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्टों के अनुसार, सड़क पर किसी ट्रक की स्टेपनी पहले से गिरी हुई थी, जिसे चालक देख नहीं सका और संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया। यह दुर्घटना ऐसे समय में हुई जब बिहार में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने वाली थी और सभी विधायकों को पटना बुलाया गया था।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।