Hindi NewsBihar NewsCanara and axis bank officers open fake account for cyber fraud cbi arrested from varanasi and bettiah
केनरा और AXIS बैंक के अफसरों ने ठगों से मिल फर्जी खाते खोले, CBI ने वाराणसी और बेतिया से पकड़ा

केनरा और AXIS बैंक के अफसरों ने ठगों से मिल फर्जी खाते खोले, CBI ने वाराणसी और बेतिया से पकड़ा

संक्षेप:

जांच में सामने आया कि दोनों बैंक अधिकारियों ने फर्जी खाते खोलने, उन्हें संचालित करने तथा लेनदेन में साइबर धोखेबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इसके बदले दोनों ने मोटी रिश्वत भी ली। इन्होंने जालसाजों को सिस्टम द्वारा उत्पन्न चेतावनी संकेतों से बचने के तरीके भी बताये।

Dec 25, 2025 07:16 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सीबीआई ने साइबर अपराध से जुड़े मामले में दो बैंक अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पटना से जुड़े इन दोनों बैंककर्मियों की वाराणसी और बेतिया से गिरफ्तारी हुई है। इनपर साइबर अपराधियों के साथ साठ-गांठ कर फर्जी बैंक खाता खोलने का आरोप है। इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी में धन हस्तांतरण के लिए किया जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीबीआई ने बयान जारी कर बताया है कि डिजिटल उपकरणों के विश्लेषण व प्रमाण के आधार पर केनरा बैंक पटना की तत्कालीन सहायक प्रबंधक शालिनी सिन्हा और एक्सिस बैंक पटना के तत्कालीन बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट अभिषेक कुमार के खिलाफ पर्याप्त सबूत जुटाए गये हैं। शालिनी पांच साल पहले ही चितईपुर ब्रांच में नियुक्त हुई हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में बच कर रहें, 28 तारीख तक शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी; मौसम का हाल

जांच में सामने आया कि दोनों बैंक अधिकारियों ने फर्जी खाते खोलने, उन्हें संचालित करने तथा लेनदेन में साइबर धोखेबाजों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इसके बदले दोनों ने मोटी रिश्वत भी ली। इन्होंने जालसाजों को सिस्टम द्वारा उत्पन्न चेतावनी संकेतों से बचने के तरीके भी बताये। इससे पहले सीबीआई ने देशभर में 61 स्थानों पर छापेमारी कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। फिर उनके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।