
खेल क्लब का गठन कर ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दे सकते है जानकार
बक्सर में पंचायत स्तरीय खेल क्लब गठन की समीक्षा बैठक हुई। शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने सभी पंचायतों में खेल क्लब के गठन का निर्देश दिया। 136 पंचायतों में से लगभग 70 में क्लब का गठन हो...
युवा के लिए ----------- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट में बुधवार को पंचायत स्तरीय खेल क्लब गठन की समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्षता शारीरिक शिक्षा के उपाधीक्षक आदित्य कुमार ने किया। उन्होंने दो दिनों के अन्दर जिले की सभी पंचायतों में खेल क्लब के गठन कराने का निर्देश दिया। कहा कि जो भी खेल के जानकार या प्रेमी हो वे अपनी पंचायत मे खेल क्लब का गठन कर ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा दे सकते है। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले के 136 पंचायतों में से लगभग 70 पंचायतों में खेल क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चयन किया जा चुका है।

शेष पंचायतों में क्लब गठन का कार्य प्रक्रियाधीन है। जिले के सभी प्रखण्डों में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करके खेल क्लब गठन का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है। जिसमे पंचायत स्तर पर इच्छुक खिलाड़ी जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष हो। साथ ही सम्बन्धित पंचायत का मूल निवासी हो। वे खेल क्लब के पोर्टल पर जाकर अपने खेल क्लब की वांछित जानकारियों को भरकर खेल क्लब का गठन कर सकते है। बताया कि खेल क्लब के माध्यम से राज्य सरकार जिले के सभी पंचायतों से अच्छे खिलाड़ियों को तैयार कर खेल को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




