इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

इटाढ़ी के लोधास गांव में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते 150 फीट ऊँचे टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही लोग जुट गए और पुलिस ने युवती को समझाने की कोशिश की। अंततः उसके प्रेमी को बुलाया गया, जिसने उसे नीचे उतरने के लिए मनाया। युवती सुरक्षित नीचे उतर आई और सभी ने राहत की सांस ली।

इटाढ़ी में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ गई युवती

पेज तीन के लिए ------------ इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के लोधास गांव के बधार में गुरुवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रेम प्रसंग के मामले में एक युवती करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों के सैकड़ों लोग जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती काफी देर तक टावर पर बैठी रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को नीचे उतरने के लिए काफी देर तक समझाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। बाद में उसके प्रेमी को मौके पर बुलाया गया।

प्रेमी द्वारा समझाने के बाद युवती टावर से नीचे उतर गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और युवती शादी करना चाहती थी, लेकिन परिवार इसके विरोध में था। इसी से परेशान होकर वह टावर पर चढ़ गई। युवती के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।