डुमरांव में ट्रेन की चपेट में आने से युवक समेत दो की मौत
डुमरांव स्टेशन के ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान पटना के गर्दनीबाग निवासी हर्ष आनंद के रूप में हुई है। वह गयाजी में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हो सकती है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

स्टेशन के 65 नंबर गेट से आगे ट्रैक के बगल से एक युवक का शव हुआ बरामद पटना के गर्दनी बाग का रहने वाला था युवक,गयाजी में करता था पढाई स्टेशन के पश्चिमी गेट से आगे अपकारी ब्रह्मस्थान के सामने से पुलिस ने अधेड का शव बरामद किया फोट़ो डुमरांव,हमारे प्रतिनिधि। दानापुर-बक्सर रेलखंड पर डुमरांव स्टेशन के पूरब से जहां पुलिस ने जहां बुधवार की रात्रि एक युवक का शव बरामद किया है।वहीं पश्चिमी रेलवे गुमटी से आगे अपकारी ब्रह्मस्थान से पुलिस ने गुरुवार की सुबह एक अधेड का शव बरामद किया है।अधेड के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।दोनों
शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ट्रैक के बीच से शव बरामद ः बुधवार की देर रात ट्रैक के बीच में एक युवक के शव होने की सूचना पर पुलिस ने खोजबीन शुरु की। मध्य रात्रि के आसपास शव को बरामद कर लिया गया। रेल पुलिस का कहना है कि स्टेशन के 65 नंबर गुमटी से आगे पोल संख्या 645/9-11 के बीच से शव बरामद हुआ।काफी मशक्कत के बाद 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान पटना के गर्दनीबाग स्थित न्यू अलकापुरी निवासी रजनीश कुमार के पुत्र हर्ष आनंद के रुप में हुई हैं। मौत की खबर पर मातमः जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही पटना स्थित पर पर कोहराम मच गया। परिजन भागे-भागे डुमरांव पहुंचे। शव को देखकर परिजन अचेत हो जा रहे थे। बताया कि मृतक गयाजी म़े रहकर पढाई कर रहा था।.वह घर लौट रहा था। इधर कैसे पहुंचा ,पुलिस छानबीन कर रही है। युवक के सिर में गंभीर चोट आने से मौत का अनुमान है। रेल पुलिस का मानना है कि चलती ट्रेन में गिरने से मौत होने का अनुमान है। फिलहाल एफ एस एल की टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों को इकठ्ठा किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। क्षत विक्षत मिला अधेड का शवः गुरुवार की सुबह पश्चिमी रेलवे गुमटी से आगे अपकारी ब्रह्मस्थान से डुमरांव पुलिस ने एक 50 वर्षीय अधेड का क्षत विक्षत स्थिति में शव बरामद किया है। शव को पोल संख्या 646/9-11 के बीच से बरामद किया है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ट्रेन की चपेट म़े आने से मौत होने का अनुमान है।शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


