पीड़ित मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य– एसडीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share

डुमरांव के अनुमंडल कार्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मानवता, सेवा और करुणा के मूल्यों पर चर्चा की गई। एसडीओ ने रेडक्रॉस की मानवीय सेवाओं की सराहना की और युवाओं से समाज सेवा में भागीदारी की अपील की। राज परिवार के मानविजय सिंह ने रेडक्रॉस की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

पीड़ित मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य– एसडीओ

– अनुमंडल कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने लिया हिस्सा: – मानवता, करुणा और सेवा भाव को मजबूत करने का लिया गया संकल्प: फोटो– डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मानवता, सेवा और करुणा के मूल्यों को केंद्र में रखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। समारोह की शुरुआत रेडक्रॉस के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनैंट के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम का संचालन

अनुमंडलाधिकारी राकेश कुमार, राज परिवार के मानविजय सिंह, डीसीएलआर टेश लाल सिंह, उपशाखा कार्यकारी सचिव शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ मोहन गुप्ता सहित अन्य ने संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके मानवीय कार्यों को याद किया। इस कार्यक्रम का संचालन संस्था के कार्यकारी सचिव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि रेडक्रॉस आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीड़ित और जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाली सबसे बड़ी मानवीय संस्था बन चुकी है। उन्होंने कहा कि युद्ध, प्राकृतिक आपदा, महामारी अथवा किसी भी संकट की घड़ी में रेडक्रॉस ने हमेशा मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने युवाओं से भी समाज सेवा और मानवीय कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

रेडक्रॉस की विशेषताएं

राज परिवार के मानविजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्रॉस बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग अथवा देश के भेदभाव के लोगों की सहायता करती है। यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। उन्होंने कहा कि चाहे युद्ध में घायल सैनिक हों या बाढ़, भूकंप एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग, रेडक्रॉस हर परिस्थिति में सहायता के लिए आगे रहती है। उन्होंने रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मानव सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके इसी त्याग और समर्पण का परिणाम है कि आज रेडक्रॉस विश्वभर में मानवीय मूल्यों की रक्षा करने वाली अग्रणी संस्था के रूप में कार्य कर रही है। वहीं डीसीएलआर ने कहा कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। रेडक्रॉस लोगों को मानवता के प्रति संवेदनशील बनने की प्रेरणा देता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मानव सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मौके पर डॉ. राजेश कुमार, सोनू राय, श्यामजी गुप्ता, अनिल केशरी, ओमज्योति भगत, राजीव भगत, धीरज कुमार,सत्यम गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

प्रश्नोत्तरी

विश्व रेडक्रॉस दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व रेडक्रॉस दिवस शुक्रवार को मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।