Buxar News: मानसिक स्वास्थ्य व मनोवैज्ञानिक जरुरतों को समझने का मिला प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: बक्सर में 'मिशन ज्ञानार्जन' पहल के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीएम साहिला ने दीप प्रज्जलित कर किया। इसमें छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, और तनाव प्रबंधन पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक, संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण भी चर्चा का विषय रहा।

Buxar News: मानसिक स्वास्थ्य व मनोवैज्ञानिक जरुरतों को समझने का मिला प्रशिक्षण

Buxar News: युवा पेज के लिए ---------- व्यवहारिक जिले के विद्यालयों के शैक्षणिक नेतृत्व और शिक्षकों ने भाग लिया डीएम साहिला ने दीप प्रज्जलित कर किया कार्यशाला का उद्घाटन फोटो संख्या 15 कैप्शन - शनिवार को इंजीनियरिंग कॉलेज में विशेष कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करती डीएम साहिला, डीडीसी निहारीका छवि व अन्य। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

कार्यशाला का उद्देश्य

सदर प्रखंड के महदह स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में शनिवार को ‘मिशन ज्ञानार्जन’ पहल के तहत छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य व भावनात्मक कल्याण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीएम साहिला ने दीप प्रज्जलित से किया। उक्त कार्यशाला का आयोजन डीईओ कार्यालय ने किया। जबकि तकनीकी सहयोग ‘वर्ल्डबीइंग इंडिया’ की टीम ने किया। इस दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों के शैक्षणिक नेतृत्व व शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यशाला के मुख्य बिंदु

सत्रों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन व छात्रों की मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को समझने पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला के प्रमुख बिंदुओं में मानसिक स्वास्थ्य की समझ विकसित करना, तनाव प्रबंधन व भावनात्मक संतुलन के व्यावहारिक कौशल विकसित करना, छात्रों के मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को समझना और केजीबीवी, पीएम श्री और मॉडल स्कूलों में सुरक्षित, सकारात्मक, संवेदनशील व सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण शामिल रहा। डीएम साहिला ने कहा कि मिशन ज्ञानार्जन का उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। मानसिक रूप से स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण मिलने पर ही बच्चें अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं।

शिक्षकों के लिए जानकारी

वर्ल्डबीइंग इंडिया के विशेषज्ञों ने इंटरैक्टिव सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यक्तिगत क्षमताओं की पहचान, सकारात्मक परिवर्तन, तनाव प्रबंधन व बच्चों की मनोवैज्ञानिक जरूरतों को समझने के संबंध में उन्मुखीकरण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डीडीसी निहारिका छवि, एसडीसी अजय कुमार, डीईओ इंद्र कुमार कर्ण व प्रधानाध्यापक डॉ. रामनरेश राय थे। (बक्सर से ज्ञानेन्द्र सोनी)

सामान्य प्रश्न

✦इस कार्यशाला का उद्घाटन किसने किया?−
इस कार्यशाला का उद्घाटन डीएम साहिला ने दीप प्रज्जलित कर किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: मानसिक स्वास्थ्य व मनोवैज्ञानिक जरुरतों को समझने का मिला प्रशिक्षण