Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsWorker Dies in Accident at Power Plant Demands for Safety Increase
पावर प्लांट में काम के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत

पावर प्लांट में काम के दौरान हादसे में एक मजदूर की मौत

संक्षेप:

पेज वन के लिएपेज वन के लिए --------- सुरक्षा की मांग हादसे में मृत मजदूर राजकुमार था गयाजी जिले का निवासी एल एंड टी के अन्तर्गत पावर मैक्स के अधीन करता था काम चौसा(बक्सर), एक संवाददाता। चौसा पावर...

Jan 08, 2026 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

पेज वन के लिए --------- सुरक्षा की मांग हादसे में मृत मजदूर राजकुमार था गयाजी जिले का निवासी एल एंड टी के अन्तर्गत पावर मैक्स के अधीन करता था काम चौसा(बक्सर), एक संवाददाता। चौसा पावर प्लांट में गुरुवार को हुए एक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान गयाजी जिले के भगवानपुर फतेहपुर गांव के रहने वाले मुंगेश्वर मल्लाह के 44 वर्षीय पुत्र राजकुमार मल्लाह के रूप में हुई है। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरातफरी मच गई और मजदूरों में भारी रोष व्याप्त हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार मल्लाह पावर प्लांट में एलएंडटी के अंतर्गत पावर मैक्स कंपनी में ग्राइंडर का काम करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अन्य दिनों की तरह गुरुवार को कड़ाके की सर्दी के बीच वह अपने कार्य में व्यस्त था। बताया जाता है कि वह ऊपर ग्राइंडर पर पाइप का काम कर रहा था। इस दौरान लोहे का पाइप सरक कर उसके ऊपर गिर गया और वह उसी में बुरी तरह दब गया। इस घटना के बाद अन्य मजदूरों ने उसे वहां से निकाल कर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कंपनी में काम करने वाले मजदूरों के बीच रोष व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में मजदूरों ने पहुंच कर मृतक को मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मांगों को ले आवाज बुलंद करना शुरू कर दिया। इस वजह से वहां हंगामा जैसी स्थिति पैदा हो गई। घटना की खबर मिलते ही कंपनी के अधिकारियों सहित मुफस्सिल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शम्भू भगत भी दल-बल के साथ पहुंच गए। काफी देर तक मजदूरों से बात करने के बाद सभी को आश्वासन देकर शांत किया गया। वहीं घटना के बाद प्लांट का कामकाज प्रभावित हो गया। काफी देर तक प्लांट का कई काम ठप रहा।