Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsWaterlogging Crisis in Dalit Basti Hindering Daily Commute in Raghunathpur
रघुनाथपुर दलित बस्ती में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

रघुनाथपुर दलित बस्ती में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी

संक्षेप:

बोले बक्सर साइड स्टोरी ....... रघुनाथपुर, एक संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे दलित बस्ती की सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है, इससे वहां जल-जमाव की

Jan 11, 2026 07:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

बोले बक्सर साइड स्टोरी ....... रघुनाथपुर दलित बस्ती की मुख्य सड़क पर लगा है जल-जमाव राहगीरों एवं आम लोगों को आवागमन करने में होती है परेशानी फोटो रघुनाथपुर, एक संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे दलित बस्ती की सड़क पर नालियों का गंदा पानी बह रहा है, इससे वहां जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि समस्या के निदान के लिए न तो प्रशासनिक स्तर पर और न ही जनप्रतिनिधि स्तर पर ही पहल हो रही है। दलित बस्ती के लोग मजबूरन जल-जमाव व कीचड़ से सने वातावरण में रहने को विवश हैं।

रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से बसवर, सिकरिया, मनियारा सहित कई अन्य गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क दलित बस्ती से होकर गुजरती है। इस मार्ग पर सुबह से देर शाम तक वाहनों की आवाजाही होती है। लेकिन, दलित बस्ती के पास मुख्य सड़क पर लगा जल-जमाव राहगीरों और वाहन चालकों को नरक जैसे हालात का अहसास करा रहा है। जल-जमाव व कीचड़ से सनी सड़क से गुजरना राहगीरों की मजबूरी बन गई है। कई बार तो कीचड़ से बनी फिसलन में गिरकर बाइक चालक चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय मनोज यादव, जैनुल आबेदिन, प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि दलित समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। लेकिन, उसका समुचित लाभ उन्हें मिल नहीं पा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;