Buxar News: पुराना भोजपुर जलमीनार का बोरिंग खराब, पेयजल संकट गहराया
हिन्दुस्तान, बक्सर
Buxar News: डुमरांव नगर परिषद के पुराना भोजपुर क्षेत्र में चार दिनों से पेयजल संकट है। जलमीनार का बोरिंग खराब होने से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पीएचईडी विभाग ने जलमीनार और बोरिंग को हैंडओवर किया था, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है। इससे क्षेत्रवासियों में हाहाकार मचा हुआ है।

Buxar News: डुमरांव। नगर परिषद का विस्तारित क्षेत्र पुराना भोजपुर में चार दिनों से पेयजल संकट है। जलमीनार का बोरिंग चार दिनों से खराब है, लेकिन उसे सही नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में पुराना भोजपुर निवासी मदन शुक्ला ने बताया की पीएचईडी विभाग द्वारा नप क्षेत्र के सारे जलमीनार, बोरिंग को उसे हैंडओवर कर दिया गया है। हैंडओवर से सभी लोग खुश थे कि अब जलमीनार की बोरिंग खराब होने पर लोगों को पेयजल के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा, शीघ्र उसकी कमी दूर हो जाएगी। कईबार ऐसा हुआ है कि डुमरांव नगर व विस्तारित क्षेत्र में जलमीनार के साथ पेयजल आपूर्ति के लिये लगाई गई बोरिंग खराब होने के बाद उसे सही करने में हफ्तों गुजर जाते हैं।

