आपसी विवाद में मारपीट, दोनों तरफ से दर्ज हुई प्राथमिकी
नावानगर के सोनवर्षा थाना के पनियारी गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए, जिनमें से एक पक्ष के पांच और दूसरे पक्ष के दो लोग शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

नावानगर। सोनवर्षा थाना के पनियारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्ष से कुल सात लोग जख्मी हुए हैं। जिसमें एक पक्ष के पांच तथा दूसरे पक्ष के दो लोग जख्मी हैं। सभी जख्मी व्यक्तियों को नावानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जख्मियों में एक पक्ष के योगेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,विजेंद्र सिंह,धर्मेन्द्र कुमार सिंह और सत्यनारायण सिंह वही दूसरे पक्ष के सोना सिंह और सुनील सिंह बताये जा रहे हैं। इस संबंध में दोनों पक्ष द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
एक पक्ष के जितेंद्र सिंह ने आठ लोगो पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के नंदजी सिंह द्वारा 13 लोगो को नामजद कर प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पनियारी गांव में दो पक्षो के बीच मारपीट हुआ था।मारपीट में घायल सभी व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षो से आवेदन प्राप्त हुआ है।प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकी दर्ज कर करवाई की जा रही है। ( नावानगर से अरुण सिंह )
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


