Buxar News: नया भोजपुर में जमीन मापी के दौरान भिड़े दो पक्ष

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: डुमरांव के हथेलीपुर मठिया में जमीन विवाद के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। विवाद का समाधान करने के लिए मापी कराई जा रही थी, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Buxar News: नया भोजपुर में जमीन मापी के दौरान भिड़े दो पक्ष

Buxar News: पेज तीन के लिए ------- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र के हथेलीपुर मठिया के समीप जमीन विवाद को लेकर चल रही जमीन की मापी के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के समाधान के लिए राजस्व कर्मियों की मौजूदगी में जमीन की मापी कराई जा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

घटना के बाद एक पक्ष के रामू भारती के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में भुटकुन गोसाई और संतोष गोसाई को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।