Hindi NewsBihar NewsBuxar NewsViolence Erupts in Bihar Village Over Election Dispute One Injured
तीन तारा के पक्ष में वोट नहीं करने पर पीटा, 17 हुए नामजद

तीन तारा के पक्ष में वोट नहीं करने पर पीटा, 17 हुए नामजद

संक्षेप:

डुमरांव प्रखंड के सोवां गांव में शनिवार को चुनावी विवाद के चलते एक गरीब परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। तीन तारा के पक्ष में वोट नहीं देने पर 17 लोगों ने एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज पटना में चल रहा है और पुलिस ने मामले में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।

Nov 10, 2025 08:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बक्सर
share Share
Follow Us on

जांच डुमरांव प्रखंड के सोवां में शनिवार की शाम में हुई है घटना मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति का पटना में इलाज चल रहा है कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। जिले में विधानसभा का चुनाव खत्म हो गया। आगामी 14 नवंबर को मतों की गिनती है। बावजूद, पक्ष-विपक्ष के वोटरों को डराने-धमकाने का दौर जारी है। ताजा मामला डुमरांव प्रखंड के सोवां गांव से जुड़ा हुआ है, जहां तीन तारा के पक्ष में वोट नहीं करने पर एक गरीब परिवार को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। फिलहाल, मारपीट में जख्मी एक व्यक्ति का पटना में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना को लेकर स्थानीय थाने में कुल 17 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सोवां गांव निवासी निधी देवी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार बीते 08 नवंबर की शाम गांव के पोखरा टोला मोड़ के पास शोरगुल हो रहा था। आवाज सुनकर जब वह वहां गई तो देखा कि उसके देवर शिव पासवान को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग एवं गाली-गलौज करते हुए गांव के ही सत्येन्द्र महतो, नीरज महतो, राजन महतो, मिथिलेश महतो, चंदन महतो सहित 17 अन्य लोग कह रहे थे कि तुम्हारा इतना मन बढ़ गया है कि तुम तीर छाप को वोट किया है और तीन तारा को वोट नहीं किया है। लाठी-डंडे से लैस सभी ललकारते हुए उसे पीटने लगे। बेटे को पिटता देख महिला के ससुर सुरेन्द्र पासवान जब उसे बचाने गए तो आरोपित उसपर भी जानलेवा हमला कर दिए, जिससे वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में आस-पास के लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह झगड़े को खत्म कराया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। जांचोपरांत न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।