चक्की में करोड़ों रुपये खर्च के बाद भी सोलर लाइट योजना पड़ी अधूरी
चक्की पंचायत में विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई वार्डों में लाइटें अधूरी हैं। पंचायत को 7.12 करोड़ का फंड मिला, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास नहीं हो पाया। लोग मांग कर रहे हैं कि शीघ्र लाइटें लगाई जाएं।

पेज पांच के लिए ---------- अनदेखी चक्की नपंचायत में चल रहे विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल पंचायत के वार्डों में अभी भी सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पड़ी है अधूरी चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड के चक्की पंचायत में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पंचायत के कई वार्डो में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना अधूरी पड़ी है। पंचायती राज विभाग के पोर्टल के अनुसार वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक पंचायत को लगभग 7.12 करोड़ रुपये का फंड आवंटित हुआ। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत करीब 8.88 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत हुई।
इसके बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित विकास नहीं दिखने पर लोग सवाल उठा रहे हैं। पंचायत के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021-22 में 1.77 करोड़ के आवंटन के साथ 35 कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें 11 कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं। वर्ष 2022-23 में 1.35 करोड़ के साथ 55 कार्य स्वीकृत हुए, जिनमें 12 कार्य लंबित हैं। इसी तरह 2023-24 में 53 कार्यो में से 07, 2024-25 में 67 में से 08 तथा 2025-26 में 74 कार्यो में से 11 कार्य अभी भी पूर्ण नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के 22 वार्डों के प्रत्येक वार्ड में कम से कम 10 सोलर स्ट्रीट लाइट लगानी थी, लेकिन यह लक्ष्य अब तक पूरा नहीं हो सका। स्थानीय लालू यादव, शिवजी यादव, कुंअर सिंह व शिवबरन यादव ने बताया कि कागजों पर करोड़ों रुपये खर्च दिखाए जा रहे हैं, लेकिन गांव की गलियों में अंधेरे का सम्राज्य कायम है। मामला मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर रोशनी की व्यवस्था करनी है। इस विषय में मुखिया पुत्र कुंजन यादव ने कहा कि कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। जल्द वहां भी लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


