Buxar News: परिवाद पर हुई कार्रवाई,शुरु हुई नल से जल की सप्लाई

हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

Buxar News: डुमरांव में, शिवपुर गांव के ग्रामीणों को नल से जल की सप्लाई मिल गई है। यह समाधान अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद के बाद हुआ। ग्रामीणों ने पानी की कमी से बढ़ती समस्याओं के बारे में शिकायत की थी। मामले की सुनवाई के बाद जल की आपूर्ति बहाल की गई, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

Buxar News: परिवाद पर हुई कार्रवाई,शुरु हुई नल से जल की सप्लाई

Buxar News: कई महीनों से परेशान ग्रामीणों के पीने के पानी की समस्या का हुआ निदान डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद के बाद शिवपुर के ग्रामीणों को नल से जल की सप्लाई मिलने लगी है। परिवाद पर कार्रवाई होने से लोगों में खुशी देखी गई। केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत के शिवपुर गांव निवासी हरिशंकर उपाध्याय ने अनुमंडलीय लोक में 6 जुलाई परिवाद दायर किया था। परिवाद में कहा गया था कि केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित शिवपुर गांव के वार्ड नंबर 10 में नल जल का पानी उपलब्ध नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

परिवाद की सुनवाई के बाद लोक शिकायत पदाधिकारी ने लोक स्वास्थ्य अपर प्रमंडल के सहायक अभियंता को नोटिस निर्गत करते हुए शीघ्र परिवाद का निवारण करने हेतु सख्त निदेश दिया गया था। नोटिस के बाद लोक प्राधिकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल की आपूर्ति बहाल कराकर परिवाद का सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsबक्सरBuxar News: परिवाद पर हुई कार्रवाई,शुरु हुई नल से जल की सप्लाई